{"_id":"5a1715fa4f1c1bce408b8b5a","slug":"food-processing-park-will-be-made-for-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू किसानों के लिए बनेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क- योगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू किसानों के लिए बनेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क- योगी
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)।
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आलू किसानों को संरक्षण देने के लिए उत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग पार्क बनेगा। इससे आलू भंडारण की उचित व्यवस्था होगी और किसानों को आलू का उचित मूल्य भी मिलेगा। यह बात सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों की व्यवस्था को नरकीय बनाने वाले दल पहले ही चुनाव को हारा हुआ मान रहे है। यही वजह है कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने प्रचार प्रसार से पहले ही खुद को अलग कर लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष व पार्षद जीतेंगे तो समस्याओं का निश्चित समाधान होगा। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फर्रुखाबाद जिले के 70 हजार किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिला है। भाजपा सरकार प्रत्येक जिला मुख्यालय को 23 से 24 घंटे, तहसील मुख्यालय को 19 से 20 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 17 से 18 घंटे बिजली दे रही है। मुफ्त कनेक्शन, एलईडी लाइट के जरिए शहर से लेकर गांव तक को चमकाया जा रहा है।
मुख्य मंत्री ने अध्यक्ष व सभासद पदों के प्रत्याशियों को जिताने की जनता से अपील की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र संदीप सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर, जिला प्रभारी बनवारीलाल दोहरे, श्रीकांत पाठक, प्रांशुदत्त द्विवेदी, विमल कटियार, प्रत्याशी मिथलेश अग्रवाल, कृष्णा गुप्ता, ब्रजेश दुबे, प्रीती महेश्वरी, सुनील चक, डॉ. रजनी सरीन, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार और संतोष गुप्ता, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।