फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   first train of budget will run from chandigarh

चंडीगढ़ से दौड़ेगी बजट की पहली रेल

Mon, 04 Mar 2013 02:28 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Mon, 04 Mar 2013 02:28 PM IST
विज्ञापन
first train of budget will run from chandigarh

सांसद रेल मंत्री पवन बंसल द्वारा चंडीगढ़ के लिए सौगात की बरसात करने के बाद रेल विभाग ने बजट में देशभर को मिली ट्रेनों में से पहली ट्रेन चंडीगढ़ से चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि अप्रैल में सबसे पहले चंडीगढ़ से अमृतसर के बीच बजट की पहली ट्रेन चलाई जाएगी।

विज्ञापन


अंबाला रेलवे ने भी इस बाबत तैयारियां कर ली हैं। अधिकारियों के मुताबिक, उनकी कोशिश है कि चंडीगढ़-लुधियाना रेलवे ट्रैक को ग्रीन सिग्नल मिलने पर इसी ट्रैक पर नई ट्रेन की शुरुआत की जाए।
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल में चंडीगढ़ से लुधियाना, जालंधर और ब्यास होते हुए अमृतसर तक नई ट्रेन चलाई जाएगी। हालांकि, इसके लिए अभी कोई टाइमिंग की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन तय माना जा रहा है कि यह ट्रेन अमृतसर के लिए सुबह रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सटेंशन मिली ट्रेनें भी जल्द दौड़ेंगी
रेलमंत्री के संसदीय क्षेत्र का मामला होने के चलते रेलवे प्रशासन ने आनन-फानन में चंडीगढ़ से लुधियाना के रेलवे ट्रैक पर खाली रेल इंजन और मालगाड़ियों को दौड़ाकर ट्रायल भी कराने शुरू कर दिए हैं।

सूत्र बताते हैं कि इस साल रेल बजट में मिली ट्रेनों में सबसे पहले चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन को चलाया जाए। वहीं, रेलवे के कुछ अधिकारियों का यह भी कहना है कि चंडीगढ़ के लिए एक्सटेंशन मिली ट्रेन को भी जल्द से जल्द चलाया जा सकता है।
 
कोच की उपलब्धता को दिल्ली में चेक किया जाएगा। उसके बाद ही ट्रेन चलेगी। हालांकि, पूरी कोशिश है कि रेल बजट में मिली चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन को अप्रैल में चला दिया जाए।

- पीके सांघी, डीआरएम, अंबाला

सुबह से दोपहर के बीच चलेंगी नई ट्रेनें!
अगर सब कुछ सही रहा तो इस रेल बजट में मिली ज्यादातर ट्रेनों को चंडीगढ़ से सुबह से लेकर दोपहर के बीच ही चलाया जाएगा। हालांकि, अभी नई ट्रेनों को लेकर कोई टाइमिंग स्लॉट नहीं मिला है, लेकिन रेल विभाग की कोशिश है कि नई ट्रेनों के लिए सुबह से दोपहर 12 बजे तक का टाइमिंग स्लॉट लिया जाए। इस रेल बजट में चंडीगढ़ को छह नई ट्रेनों का तोहफा मिला है, जबकि तीन ट्रेनों का अलग-अलग शहरों तक विस्तार हुआ है।

ये हैं नई ट्रेनें
- चंडीगढ़ से अमृतसर
- चंडीगढ़ से इंदौर
- अमृतसर से लालकुंआ वाया चंडीगढ़
- कालका से शिरडी
- कालका से कटरा
- ऊना से नांदेड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed