फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   First arrest made by J&K police in Handwara case

हंदवाड़ा विवाद: लड़की से छेड़छाड़ का एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Apr 2016 03:43 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 19 Apr 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
First arrest made by J&K police in Handwara case
- फोटो : Amar Ujala

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज‌िले हंदवाड़ा इलाके में एक लड़की के साथ कथित छेड़खानी के मामले में पुल‌िस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार क‌िया है। इस घटना के बाद से कश्मीर में पिछले एक हफ्ते से तनाव का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार रात को दो आरोपियों में से एक हिलाल अहमद बंदे को हंदवाड़ा से गिरफ्तार कर ल‌िया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हिलाल उन दो लोगों में से एक है जिसका नाम छात्रा ने शन‌िवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने बयान में लिया था। 
विज्ञापन


हिलाल अहमद ने 12 अप्रैल को छात्रा के साथ उस वक्त बदसलूकी और मारपीट की थी जब वो कस्बे के एक सार्वजनिक शौचालय से बाहर आ रही थी। इस घटना में शाम‌िल दूसरा आरोपी फ‌िलहाल पुल‌िस की पहुंच से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हंदवाड़ा तथा कुपवाड़ा की घटनाओं को लेकर 6 दिनों से अशांत चल रही घाटी के कुपवाड़ा जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकतर हिस्सों में  मंगलवार को शांति रही। श्रीनगर से पाबंदियां हटाने के साथ ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बहाल कर दी गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed