फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Firing was done if he opposed the molestation Rangbaz arrested agra hindi news

Agra: छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दी फायरिंग, रंगबाज गिरफ्तार

Mon, 31 Oct 2022 09:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 09:25 PM IST
सार

27 अक्तूबर की शाम को पति की दुकान पर आकर हथौड़ से तोड़फोड़ की। विरोध पर पति को पीटा। दो फायर भी किए। उसका फायरिंग करने वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
Firing was done if he opposed the molestation Rangbaz arrested agra hindi news
jail, jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में छेड़छाड़ के विरोध पर फायरिंग करने वाले रंगबाज को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। इस मामले की रिपोर्ट एत्माद्दौला थाने में दर्ज कराई गई थी। आरोपी के खिलाफ पूर्व में नौ मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन

ये है मामला 

मामले में थाना एत्माद्दौला में रविवार को बुटिक संचालिका ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा कि पति की बाइक और एक्टिवा रिपेयरिंग की दुकान है। पिछले तीन महीने से कालिंदी विहार निवासी पप्पू चौहान परेशान कर रहा है। विरोध पर जान से मारने की धमकी देता था। 27 अक्तूबर की शाम को पति की दुकान पर आकर हथौड़ से तोड़फोड़ की। विरोध पर पति को पीटा। दो फायर भी किए। उसका फायरिंग करने वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन


देसी पस्टिल बरामद 
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी पप्पू चौहान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से दो तमंचे और एक देसी पिस्टल बरामद की गई है। जानकारी पर पता चला कि उसके खिलाफ थाना एत्माददौला में आठ और खंदौली में एक मुकदमा दर्ज है। इसमें दो एससी-एसटी एक्ट और एक जानलेवा हमले का भी है। वह पूर्व में जेल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगाया जाएगा गुंडा एक्ट

 आरोपी मूलरूप से खंदौली के गांव नहर्रा का रहने वाला है। वर्तमान में कालिंदी विहार में आरबी डिग्री कालेज स्थित कांशीराम आवास के पास रह रहा था। आरोपी की हिस्ट्रीशीट खुलवाई जाएगी। गुंडा एक्ट भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed