{"_id":"6ac9602668fdf8e9b10d6764","slug":"fir-registered-against-7-for-burning-plastic-waste-in-mandothi-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-127991-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांडोठी में प्लास्टिक कचरा जलाने पर 7 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांडोठी में प्लास्टिक कचरा जलाने पर 7 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव मांडोठी में प्लास्टिक और पीवीसी कचरे की अवैध डंपिंग व उसे जलाने के मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. सुनील श्योराण ने यह कार्रवाई करवाई है।
डॉ. श्योराण ने बताया कि शिकायत मिलने पर शुक्रवार को टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लास्टिक एवं पीवीसी कचरे की अवैध डंपिंग और उसे जलाने की गतिविधियां मिलीं। इससे पहले 8 और 9 अक्तूबर की मध्यरात्रि को पुलिस ने छापेमारी कर मामले में कथित रूप से संलिप्त सात लोगों और दो वाहनों को मौके पर पकड़ा था। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली अवैध गतिविधियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।