{"_id":"616b11e86808aa53444bad76","slug":"fever-khurja-news-gbd227826047","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यौर बुजुर्ग में बुखार से तीन दिन में सात की मौत, दर्जनों बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यौर बुजुर्ग में बुखार से तीन दिन में सात की मौत, दर्जनों बीमार
विज्ञापन
त्यौर बुजुर्ग गांव में बीमार युवक।
- फोटो : KHURJA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्यौर बुजुर्ग में बुखार से तीन दिन में सात की मौत, दर्जनों बीमार
छतारी। गांव त्यौर बुजुर्ग में बुखार के प्रकोप से पिछले तीन दिन में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि बुखार से घर-घर में लोग बीमार हैं। पीड़ित कई अलीगढ़ के निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम चिकित्सकों संग गांव में जाकर लोगों का उपचार कर रही है। इसके अलावा समीप के गांव मूड़ा करीमपुर में भी दर्जनों लोग बीमार हैं।
गांव त्यौर बुजुर्ग में पिछले तीन दिन में बुखार से सपना (16) पुत्री राजू, अश्फाक खां (60) पुत्र फजरु खां, माहिरा (01) पुत्री अशरफ, हरिशंकर शर्मा (70) पुत्र छिद्दा लाल, हिना गौतम (15) पुत्री नत्थू सिंह, सुमन (34) पत्नी रवि, चम्पा देवी (70) पत्नी रोशन लाल की मौत हो चुकी है। बुखार से पूर्व में भी गांव निवासी मुमत्याज खां, अस्तारा खां, अरुण, प्रेम, रिहान, उर्मिला, कालू की मौत हो चुकी है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच की थी।
कराया जा रहा एंटी लार्वा का छिड़काव
गांव में 12 स्थानों पर चिकित्सक कैंप कर रहे हैं। गांव में लगातार एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। मरीजों को दवाओं का वितरण किया जा रहा है।
- डॉ मनोज चौधरी, चिकित्साधिकारी पहासू
गांव में कराई गई है फॉगिंग
गांव में नियमित साफ सफाई कराई जा रही है। मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए फॉगिंग कराई गई है।
- जयश्री देवी, ग्राम प्रधान