फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Female monkeys ride down on the railway track

बंदरों के दौड़ाने से रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला

Tue, 14 Feb 2017 10:57 PM IST
उन्न्ााव
उन्न्ााव Updated Tue, 14 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Female monkeys ride down on the railway track
उन्नाव जंक्शन के दो नंबर प्लेटफार्म स्थित रेलवे ट्रैक पर बैठा बंदरों का झुंड। - फोटो : अमर उजाला
आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस से उन्नाव जंक्शन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर उतरी महिला के हाथ में थैला देखकर बंदरों ने दौड़ा लिया। बंदरों से डरकर महिला प्लेटफार्म पर दौड़ी तो उसका पैर फिसल गया। इससे वह रेलवे ट्रैक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान इस ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं थी, इससे बड़ी दुर्घटना बच गई।
विज्ञापन



 उन्नाव जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कानपुर की ओर से आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस पहुंची। आगरा के मोहल्ला राजा का मंडी निवासी रमाकांती शुक्ला पत्नी रामकिशुन शुक्ला बेटे दिनेश शुक्ला के साथ ट्रेन से उतरीं। इनके हाथ में बैग देखकर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। बंदरों से बचने के लिए भगते हुए इनका पैर फिसल गया। इससे यह दो नंबर प्लेटफार्म के रेलवे ट्रैक पर गिर र्गइं। ट्रैक पर गिरने से यह गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों ने इन्हें आनन-फानन में ट्रैक से उठाया। दिनेश ने इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दिनेश ने बताया कि वह शहर के एबी नगर मोहल्ला में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए हैं। वहीं जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारियों ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed