Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Farmers met with the DC; will now raise the

नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल का कारावास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
जींद। फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो) की शिफा की अदालत ने दोषी बलबीर निवासी कर्मगढ़ को तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर कुल सात हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार वर्ष 2025 में थाना सदर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एफआईआर में बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी घरेलू काम के लिए बलबीर के घर गई थी। आरोप था कि वहां बलबीर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने चालान तैयार कर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


वीरवार को अदालत ने पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत तीन वर्ष का कठोर कारावास और चार हजार रुपये जुर्माना तथा बीएनएस की धारा 351(3) के तहत दो वर्ष का कठोर कारावास और तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed