फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Family members said the police did the right thing by carrying out the encounter, and security should not be withdrawn yet.

विभिन्न संगठनों ने महंगाई और परीक्षा में धांधली के खिलाफ किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Family members said the police did the right thing by carrying out the encounter, and security should not be withdrawn yet.
20jjrp37- शहर में प्रदर्शन करते वि​भिन्न संगठनों के सदस्य। स्रोत : संगठन - फोटो : Samvad
झज्जर। विभिन्न संगठनों ने बढ़ती महंगाई, परीक्षाओं में कथित धांधलियों, बेरोजगारी, घटते हैप्पीनेस इंडेक्स, पुरानी पेंशन बहाली तथा कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित कई समसामयिक मुद्दों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संगठनों के पदाधिकारी झंडे और बैनर के साथ महंगाई पर रोक लगाओ परीक्षाओं में धांधली बंद करो इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारे लगाते हुए श्रीराम पार्क में एकत्रित हुए और वहां से सड़क पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता प्रभावित है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसे 12 मई को रद्द कर दिया गया, जिससे छात्रों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इससे कई युवाओं ने मानसिक तनाव में आत्महत्या तक कर ली, जो अत्यंत चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने तथा एसआईआर में नियुक्त बीएलओ को तकनीकी सहायक उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।

प्रदर्शन में सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा, सर्व कर्मचारी संघ, नगरपालिका कर्मचारी संघ, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ सहित कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।


इस अवसर पर सीटू कन्वीनर किरण बरहाना, सह कन्वीनर संदीप मारौत, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रधान सुरेंद्र सिवाच, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान रामबीर, आशा वर्कर नेत्री अनिता भागलपुरी, मैकेनिकल-41 के चेयरमैन जयपाल गुढ़ा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के मुख्य सलाहकार रामेश्वर बिरधाना, खंड प्रधान रमेश जाखड़, सचिव राजबीर राहर, नगरपालिका प्रधान शिवम चांवरिया, कोषाध्यक्ष विष्णु जांगड़ा, कुलदीप सिंह (बेरी) तथा वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजेंद्र जुलाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed