फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   expressed protest to burnt effigy of Finance Minister

वित्त मंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध

Sat, 05 Mar 2016 11:01 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 05 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
expressed protest to burnt effigy of Finance Minister
बजट के विरोध में वित्तमंत्री का पुतला फूंकते सर्राफा व्यापारी - फोटो : amar ujala beuro
आम बजट में कारोबार पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने का सर्राफा व्यापारियों का विरोध अभी थमा नहीं है। प्रांतीय संगठन के आह्वान पर सर्राफा व्यापारियों ने आठ मार्च तक कारोबार बंद रखने की घोषणा की है। विरोध के इस क्रम में शनिवार को सर्राफा एसोसिएशन सड़क पर उतर कर नारेबाजी की। वहीं वित्त मंत्री का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। संकल्प भी लिया कि एक्साइज ड्यूटी की वापसी तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


गत एक मार्च को केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए आम बजट में एक्साइज ड्यूटी का प्रावधान करने के बाद से सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान  पर शहर के सर्राफा व्यापारी अपना कारोबार बंद किए हैं। बंदी के चौथे दिन शनिवार को सर्राफा व्यापारियों ने अपने दुकान के ताले नहीं खोले। शहर के सदर बाजार में एकत्रित हुए सर्राफा व्यापारियों ने पहले केंद्र सरकार की सर्राफा व्यापारी विरोधी नीतियों की जोरदार आलोचन की।
विज्ञापन


वित्त मंत्री अरुण जेटली मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बाद में सर्राफा व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला फूंक कर अपनी भड़ास निकाली। सर्राफा एसोसिएशन औरैया के जिलाध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर सर्राफा कारोबारियाें ने आगामी आठ मार्च तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। बंदी के दौरान सर्राफा व्यापारी विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि आज वित्त मंत्री का पुतला फूंक कर सर्राफा व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी वापस न लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया है। संगठन के संरक्षक विपिन मित्तल ने एक्साइज ड्यूटी में सर्राफा कारीगरों पर भी एक फीसदी कर का प्रावधान किया है। जो कि पूरी तरह से सरकार की दूषित मानसिकता का प्रतीक है।प्रदर्शन करने वालों में संजीव वर्मा, रामआसरे गुप्ता, संजू वर्मा, रामअवतार वर्मा, उमेश चौधरी, मंयक शुक्ला, सतीश वर्मा, विशाल वर्मा, बीनू वर्मा, गोपाल वर्मा, राजेश वर्मा, महेश वर्मा, दिलीप वर्मा, आदि सर्राफा व्यापारी प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed