फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Exporting to Iran Exporter in Bad Trapped

ईरान को एक्सपोर्ट करके बुरे फंसे निर्यातक 

Fri, 09 Mar 2018 03:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद। Updated Fri, 09 Mar 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
 Exporting to Iran Exporter in Bad Trapped
EXPORT
यूएस की ओर से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर पाबंदी की मार झेल रहे ईरान को एक्सपोर्ट करके शहर के कुछ निर्यातक उलझ गए हैं। डॉलर में लेनदेन की पाबंदियों की वजह से बैंकों ने जीआर - 1 फार्म क्लियर करने से इंकार कर दिया है। जिसकी वजह से निर्यातकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। निर्यातकाें को एक्सपोर्ट पर सरकार की ओर से मिलने वाला एमईआईएस (फोकस) लाइसेंस भी उलझ गया है। निर्यातकों ने पीएमओ से मामले में दखल की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


यूएस ने ईरान पर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर पाबंदी लगा रखी है। जिसकी वजह से उसके साथ डॉलर में लेनदेन नहीं हो सकता। शहर के निर्यातकों का कहना है कि पिछले दो से तीन साल में ईरान के बायर्स ने हैंडीक्राफ्ट्स फेयर में अच्छी हिस्सेदारी दर्ज कराई है। बीते दो साल में ईरान ने बड़े पैमाने पर मुरादाबाद के निर्यातकों को आर्डर भी दिए हैं।
विज्ञापन


निर्यातकों का कहना है कि ईरान से सीधे डॉलर में पेमेंट नहीं होने की वजह से ईरानी बायर्स ने बाया दुबई पेमेंट कराए। कुछ ने अन्य देशों के डॉलर में पेमेंट कराई। लेकिन ईरान को एक्सपोर्ट के ज्यादातर मामलों में जीआर- 1 फार्म फंस गए हैं। यह फार्म शिपमेंट के बाद रिजर्व बैंक को जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान पर पाबंदियों की वजह से इन फार्मों को क्लियर नहीं किया गया है। निर्यातकों का कहना है कि जीआर 1 फार्म क्लियर नहीं होने की वजह से उन्हें मिलने वाला फोकस लाइसेंस अटक गया है। ईरान को एक्सपोर्ट करने वाले कुछ निर्यातकों का कहना है कि आरबीआई ने अब ऐसे मामलों की फाइलें खोलना शुरू कर दी हैं जिनमें जीआर 1 फार्म लंबित हैं।


ऐसा होने पर एक्सपोर्ट लाइसेंस पर भी खतरा मंडरा सकता है। मुरादाबाद से ईरान को करीब 300 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है। जिसका तीन प्रतिशत फोकस लाइसेंस भी निर्यातकों को इसी वजह से नहीं मिल पा रहा है। निर्यातकों का कहना है कि पीएमओ में इस मामले को रखकर ईरान के साथ निर्यात को सरल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed