फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Every eligible citizen should check their name in the voter list: DC

हर पात्र नागरिक मतदाता सूची में जांचे अपना नाम : डीसी

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 13 Sep 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Every eligible citizen should check their name in the voter list: DC
13jjrp04-  मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान के दौरान मतदाताओं के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करते
झज्जर। जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने का अभियान चल रहा है। रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहे। उन्होंने नागरिकों और छात्र मतदाताओं से मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त कीं।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रत्येक पात्र नागरिक से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने की अपील की। नागरिकों को अपने विवरण की भी जांच करनी चाहिए। डीसी ने जिलावासियों से प्रारंभिक मतदाता सूची में अपने और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम जांचने का आग्रह किया। मतदाता सूची में नाम, पता, आयु और फोटो जैसे विवरण सही दर्ज होने चाहिए। नागरिक इस अभियान के दौरान मतदान केंद्र पर जांच कर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

मतदाताओं की सुविधा के लिए 26 व 27 सितंबर को भी विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इन दिनों बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। वे नागरिकों से मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। नागरिक अपने क्षेत्र के बीएलओ या निर्वाचक पंजीयन अधिकारी से संपर्क कर सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed