फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Enclosure fire, half a dozen cattle died

बाड़े में लगी आग, आधा दर्जन मवेशी मरे

Sun, 27 Nov 2016 11:11 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sun, 27 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Enclosure fire, half a dozen cattle died
आग लगने से राख हुआ बाड़ा। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव हालेपुर में रविवार की सुबह जानवरों के बाड़े में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। गांव के लोग आग बुझाने दौड़ पडे़। इन्होंने जानवरों को बाड़े से निकालना शुरू कि या। तब तक आधा दर्जन मवेशी जलकर मर चुके थे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह तकरीबन 6:30 बजे सेठराम के बाड़े के पास कुछ बच्चे व अन्य लोग आग ताप रहे थे। धीरे-धीरे यह अपने घर चले गए। बाड़े में जानवर बंधे थे। इसी बीच बाड़े में रखे बाजरा के गट्ठरों में आग लग गई। आग ने बाड़े के छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पास के तालाब से बाल्टियां भर कर पानी डालना शुरू किया। गांव के शिवेंद्र कुमार, व सुरिति ने साहस दिखाते हुए कई जानवरों को बचाया। इसी बीच छप्पर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से यह झुलस गए। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग बुझाने की कोशिश की। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक बाड़े में बंधे आधा दर्जन मवेशी जलकर राख हो गए। बाजरा के पांच सौ गट्ठर, लकड़ियां व अन्य सामान जल गया। राजस्व विभाग के कानूनगो जगदीश सिंह परिहार, लेखपाल रामनारायण वर्मा ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed