फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Election 2023: election affidavit of bjp kailash vijayvargiya and congress sanjay shukla

MP Chunav: 658 रुपये की साइकिल, 12 कार, 129 अन्य वाहन, ऐसा है कैलाश के खिलाफ खड़े 12वीं पास संजय का साम्राज्य

Thu, 02 Nov 2023 03:06 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 02 Nov 2023 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Election 2023: भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने शपथ पत्र में कुल 8.62 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपने हलफनामे में कुल 217 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2018 के चुनाव में शुक्ला ने कुल 139 करोड़ की संपत्ति बताई थी। 
loader
Election 2023: election affidavit of bjp kailash vijayvargiya and congress sanjay shukla
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके लिए कई बड़े चेहरों ने भी अपनी-अपनी सीटों से नामांकन दाखिल कर दिया। कई ऐसी भी सीटें हैं जहां उतरे प्रत्याशियों की चर्चा हो रही है। उन चर्चित सीटों में इंदौर-1 विधानसभा सीट है। यह सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट में गिनी जा रही है। यहां से भाजपा की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस की तरफ से मौजूदा विधायक संजय शुक्ला ने पर्चा भरा है। शुक्ला प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों में शामिल हैं।


चुनावी हलफनामे के अनुसार, भाजपा नेता विजयवर्गीय 14.61 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। भाजपा नेता के नाम पर कोई भी वाहन नहीं है। वहीं 217 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला 142 वाहन हैं। दोनों नेताओं के शपथ पत्र से कई खास जानकारियां सामने आई हैं। आइये इन सभी के बारे में जानते हैं...

पांच साल में बढ़ी या घटी संपत्ति?
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने शपथ पत्र में कुल 14.61 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2018 के चुनाव में कैलाश के बेटे आकाश चुनाव लड़े थे। 2013 में कैलाश विजयवर्गीय ने इस सीट से चुनाव लड़ा था। 2013 के चुनाव में उनकी संपत्ति 2.55 करोड़ रुपये थी। इस तरह से बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में पांच गुने से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। 

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला की बात करें तो उन्होंने अपने हलफनामे में कुल 217.41 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2018 के चुनाव में संजय ने कुल 139 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। बीते पांच साल में उनकी संपत्ति में 78 करोड़ से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

तीन सबसे अमीर विधायकों में शामिल हैं संजय शुक्ला
कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला राज्य के सबसे अमीर मौजूदा विधायकों में तीसरे नंबर पर हैं। 2018 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 139 करोड़ रुपये बताई थी। उस समय उनसे ज्यादा संपत्ति केवल कटनी की विजयराघवगढ़ सीट से भाजपा विधायक संजय पाठक और रतलाम शहर सीट से भाजपा विधायक चैतन्य कश्यप की थी। पाठक ने 2018 में कुल 226 करोड़ की संपत्ति बताई थी। वहीं, चैतन्य कश्यप के पास 2018 में 204 करोड़ की संपत्ति थी। 

संजय की साल-दर-साल कमाई करोड़ों में 
कमाई की बात करें तो 2018-19 में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की कुल कमाई 9.43 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में बढ़ोतरी हुई। 2019-20 में ये बढ़कर 10.52 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में कैलाश विजयवर्गीय की कमाई में मामूली कमी आई और ये 9.81 लाख रुपये ही रह गई। वहीं, 2021-22 में भाजपा नेता की कमाई में एक बार फिर कमी हुई और ये घटकर 8.91 लाख रुपये हो गई। 2022-23 में इसमें लगातार तीसरी बार कमी हुई और ये 8.25 लाख रुपये रही। 

उधर कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला की कमाई देखें तो 2018-19 में उनकी कुल कमाई 1.56 करोड़ रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में बढ़ोतरी हुई। 2019-20 में ये बढ़कर 1.82 करोड़ रुपये हो गई। 2020-21 में संजय की कमाई घटी और ये 1.39 करोड़ रुपये रही। वहीं, 2021-22 में कांग्रेस नेता की कमाई में बढ़ोतरी हुई और ये 1.83 करोड़ रुपये हो गई। 2022-23 में कमाई में फिर कमी हुई और ये 1.57 करोड़ रुपये रह गई। 

किसके पास कितनी नकदी और बैंक जमा? 
शपथ पत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया है कि इस समय उनके पास 94 हजार रुपये नकदी के रूप में हैं। उनकी पत्नी के पास 50 हजार रुपये नकद हैं। वहीं पारिवारिक संपत्ति के रूप में उनके पास 94 हजार रुपये की नकदी है। 

कैलाश विजयवर्गीय के बैंक खातों में कुल 22.67 लाख रुपये जमा हैं जबकि पत्नी के बैंक खातों में 10.63 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा पारिवारिक संपत्ति के रूप में विजयवर्गीय के नाम पर 2.66 लाख रुपये बैंक में जमा हैं। विजयवर्गीय के 21 हजार रुपये जबकि उनकी पत्नी के 35.78 लाख रुपये कंपनियों और निधियों में शेयर हैं। भाजपा नेता को 33 लाख रुपये और उनकी पत्नी को 5 लाख रुपये किसी व्यक्ति और निकाय को दिए ऋण और एडवांस से मिले हैं। कैलाश विजयवर्गीय के पास 13.05 लाख रुपये जबकि पत्नी के पास 39.15 लाख रुपये के गहने हैं। इसके अलावा भाजपा नेता ने खुद के नाम पर 78 हजार रुपये जबकि पत्नी के नाम पर 87 हजार रुपये के दावों और हितों की जानकारी दी है। 

इस तरह से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पास कुल 1.65 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें से कैलाश विजयवर्गीय के नाम 70.66 लाख रुपये, पत्नी के नाम 91.93 लाख रुपये और विजयवर्गीय के नाम पर 2.66 लाख रुपये की चल संपत्ति है। 

कैलाश विजयवर्गीय के नाम 12.96 करोड़ की अचल संपत्ति
भाजपा नेता के नाम पर इंदौर के नंदानगर में एक आवासीय और एक वाणिज्यिक भवन है। वहीं, उनकी पत्नी के नाम पर इंदौर की माउन्ट सिटी में एक प्लाट है। कैलाश विजयवर्गीय ने कुल 12.96 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति अपने शपथ पत्र में बताई है। इस प्रकार से कैलाश के नाम पर कुल 14.61 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

संजय के साम्राज्य का लेखा-जोखा
कांग्रेस नेता ने बताया है कि इस वक्त उनके पास 34.24 लाख रुपये, पत्नी के पास 15.94 लाख रुपये की नकदी है। संजय शुक्ला के बैंक खातों में 3.91 करोड़ रुपये, पत्नी के बैंक खातों में 17.49 करोड़ रुपये और पारिवारिक संपत्ति  के रूप में संजय के बैंक खातों में 5.21 लाख रुपये जमा हैं। संजय के नाम पर अकेले 12 बैंक खातों में पैसे जमा है जबकि दो खातों में एफडी कराई है। संजय की पत्नी अंजलि के 5 बैंक खातों जबकि पारिवारिक संपत्ति 2 बैंक खातों में जमा है। 

संजय के 17.97 करोड़ रुपये, पत्नी के 2.23 करोड़ रुपये और पारिवारिक संपत्ति के रूप में संजय के नाम पर 2.28 लाख रुपये के कुल 40 कंपनियों और निधियों आदि में शेयर हैं। कांग्रेस नेता के 5.67 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी के 10 लाख रुपये बचत योजनाओं, बीमा पालिसियों आदि में जमा हैं। कांग्रेस विधायक को 27.28 करोड़ रुपये, उनकी पत्नी को 2.17 करोड़ रुपये और पारिवारिक संपत्ति के रूप में 94.44 लाख रुपये 98 व्यक्तियों और निकायों को दिए ऋण और एडवांस से मिले हैं। 

कांग्रेस नेता ने बताया कि उनके पास 1.88 करोड़ रुपये जबकि पत्नी के पास 1.75 करोड़ रुपये के गहने-जेवरात हैं। कांग्रेस विधायक ने खुद के नाम पर 6.44 करोड़ रुपये, पत्नी के नाम पर 42.67 लाख रुपये और पारिवारिक संपत्ति रूप में कांग्रेस नेता के नाम पर 56.43 लाख रुपये के दावों और हितों की जानकारी दी गई है। 

संजय के पास 142 वाहन 
संजय के हलफनामे के अनुसार, उनके नाम पर 17.57 करोड़ रुपये, पत्नी के नाम पर 11.5 लाख रुपये और परिवारिक  संपत्ति के तौर पर संजय के नाम 4200 रुपये के वाहन हैं। संजय शुक्ला के पास कुल 142 वाहन हैं जिनमें एसएक्स4, स्विफ्ट से लेकर मर्सीडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी कुल 12 कारें शामिल हैं। संजय के पास 50,701 रुपये की सबसे सस्ती कार मारुति एसएक्स4 है जबकि 50.31 लाख रुपये की सबसे महंगी कार रेंज रोवर है। 

658 रुपये की एक साइकिल भी
 कांग्रेस विधायक क्रेन, जेसीबी, हाइड्रा क्रेन, ट्रैक्टर, ट्रक, ट्रेलर, ट्रॉली और कंटेनर जैसी गाड़ियां 121, आठ बाइक और स्कूटी, एक साइकिल भी खुद के पास रखते हैं। उन्होंने इस साइकिल की कीमत 658 रुपये बताई है। 8,148 रुपये की एक एक्टिवा, 18 लाख रुपये की एक जेसीबी, 55 लाख रुपये की एक ट्रॉली है। वहीं, पत्नी के नाम पर 10 लाख रुपये की एक इनोवा कार है। वहीं पारिवारिक संपत्ति के रूप में संजय के नाम पर 4,227 रुपये का एक ट्रक भी है। 

इस तरह से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के पास कुल 89.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें से संजय के नाम 81.08 करोड़ रुपये, पत्नी के नाम 7.14 करोड़ रुपये और हिन्दु अविभिजाति पारिवार में 1.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति में उनकी हिस्सेदारी है। 

संजय के पास कई गुना ज्यादा अचल संपत्ति, इंदौर में 6 घर
कांग्रेस विधायक के नाम पर 1.64 करोड़ रुपये 12 खेती की जमीन है। जबकि पत्नी अंजलि शुक्ला के नाम पर 10.43 करोड़ रुपये की 6 खेती की जमीन हैं। कांग्रेस विधायक के नाम पर 17 हजार रुपये जबकि पत्नी के नाम पर 81.58 लाख रुपये की गैर कृषि भूमि है। इसी तरह से कांग्रेस नेता के नाम पर 8.93 करोड़ रुपये, पत्नी अंजलि के नाम पर 93.51 लाख रुपये और हिन्दू अविभाजित परिवार में 26.46 लाख रुपये के रिहायशी घर में हिस्सेदारी, वाणिज्यिक भवन, प्लाट, दुकान और गोदाम हैं। अकेले संजय शुक्ला के नाम पर इंदौर में छह घर हैं।

कांग्रेस विधायक ने कुल 127 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति अपने शपथ पत्र में बताई है। चल और अचल दोनों संपत्तियों को जोड़ें तो संजय शुक्ला के नाम पर 217.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

कैलाश विजयवर्गीय पढ़ाई में आगे
कैलाश विजयवर्गीय ने वेतन, ब्याज और किराये से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। वहीं, पत्नी की आमदनी के स्त्रोत वेतन, ब्याज और व्यवसाय बताए गए हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने 1974 में इंदौर के नंदानगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से 12वीं की पढ़ाई की है। वहीं 1979 में इंदौर की गुजराती विज्ञान महाविद्यालय से बीएससी जबकि 2002 में इंदौर क्रिश्चियन महाविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की। कैलाश विजयवर्गीय ने अपने हलफनामे में जानकारी दी है कि उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल में पांच पुलिस केस दर्ज हैं। 

उधर कांग्रेस नेता संजय ने परिवहन, कार्गो हेंडलिंग, वेतन, कृषि आदि से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। उनकी पत्नी को वेतन, कृषि और अन्य स्त्रोतों से कमाई होती है। संजय ने 1985 में एमपी बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। संजय के खिलाफ में 6 पुलिस केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed