{"_id":"6898f8c6bd0a74674c0b1ce0","slug":"earthquake-jolted-jhajjar-for-the-fifth-time-in-a-month-cracks-appeared-in-the-house-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-124852-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में एक माह में पांचवीं बार भूकंप का झटका, मकान में दरार आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में एक माह में पांचवीं बार भूकंप का झटका, मकान में दरार आई
विज्ञापन
10jjrp18- रविवार को आए भूकंप के चलते बीड़ सुनारवाला गांव निवासी यशपाल के घर की दीवार में आई दरा
- फोटो : संवाद
झज्जर। झज्जर में रविवार दोपहर बाद 4 बजकर 10 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 3.1 आंकी गई है। पिछले एक माह में यह पांचवीं बार है जब भूकंप का झटका महसूस किया गया है। वहीं 45 दिनों में हरियाणा में सात बार भूकंप के झटके महसूस हुए।
भूकंप का केंद्र शहर से सात किलोमीटर दूर बीड़ सुनारवाला गांव रहा। गांव निवासी यशपाल ने बताया कि भूकंप के कारण उसके मकान में दरार आ गई। उन्होंने बताया कि वह जानवरों को पानी दे रहे थे। उस समय झटका महसूस हुआ और गार्डरों से तेज आवाज सुनाई दी। भूकंप आने के बाद से घर के दरवाजे ठीक से बंद नहीं हो रहे। घर के गार्डर में एक अंगुली का गैप आ गया। वहीं गांव निवासी आजाद ने बताया कि जब भूकंप आया तो वह चारपाई पर बैठा था, हल्का झटका लगा।
यह धरती के 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसका अक्षांश 28.63 और देशांतर 76.72 रहा। भूकंप का अहसास होते ही लोगों में भय का माहौल बन गया और कुछ लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
शहर निवासी मुकेश ने बताया कि घर पर कुर्सी पर बैठा हुआ था। उसी दौरान उसे झटका लगा। उसने सोचा कि किसी ने कुर्सी को जोर से हिलाया है लेकिन वहां कोई नहीं था। तब उसे महसूस हुआ कि यह तो भूकंप का झटका था। शहर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तभी अचानक जोर से झटका महसूस हुआ।
बार-बार भूकंप के झटकों का केंद्र झज्जर बनता जा रहा है। जिले में अब तक एक माह के दौरान भूकंप के पांच झटके अलग-अलग दिनों में महसूस किए जा चुके हैं।
इन दिनों आए भूकंप के झटके
10 जुलाई को सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। उसके बाद इसी दिन 9 बजकर 6 मिनट पर दूसरा हल्का झटका महसूस किया गया था। इसका केंद्र गांव रामपुरा था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 थी। उसके अगले ही दिन 11 जुलाई को भी भूकंप का झटका महसूस किया गया था। शाम 7 बजकर 49 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ था। इसकी तीव्रता 3.7 रही। भूकंप का केंद्र छारा गांव रहा। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका अक्षांश 28.68 और देशांतर 76.72 रहा था। 17 जुलाई को भी भूंकप का झटका महसूस किया गया था। इसकी तीव्रता 2.5 रही थी। दोपहर लगभग 12 बजकर 34 मिनट पर यह भूकंप का झटका महसूस किया गया था।