फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Due to the downfall of river water trouble became less

नदी का पानी घटने से कम हुई मुसीबत

Mon, 28 Aug 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Aug 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Due to the downfall of river water trouble became less

गांजरी क्षेत्र में घाघरा नदी अब रहम दिखा रही है। क्षेत्र में फैला  बाढ़ का पानी तेजी से दायरे में सिमट रहा है। नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। नदी का यह रुख देख गांजरी क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। बीते एक माह से घाघरा नदी गांजरी क्षेत्र में बाढ़ का कहर बरपा रही थी।

विज्ञापन


बीते दो दिनों से नदी के जलस्तर में तेजी से गिरावट हुई है। बाढ़ का पानी तेजी से नदी की तरफ खिसका है। तटीय क्षेत्र के बाढ़ ग़्रस्त सारे रास्तों से पानी हट गया है। अब सिर्फ खेतों और गांव के करीब मौजूद गड्ढों व तालाबों में ही पानी रह गया है। तटीय क्षेत्र के बाशिंदों का कहना है कि नदी का रुख देखकर लग रहा है, कि अब बहुत जल्द ही बाढ़ से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि नदी तटीय इलाके में आहिस्ता आहिस्ता कटान कर रही है। कोनी व रामलालपुरवा ऐसे गांव हैं, जहां अभी बाढ़ का पानी मुसीबत बना हुआ है। क्षेत्र के अधिकांश गांवों से बाढ़ का पानी सिमट चुका है। बाढ़ तो टल गई, लेकि न अब इस क्षेत्र के बाशिंदे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। लोगों को ढंग का इलाज मयस्सर नहीं हो रहा है। उधर शारदा, घाघरा व बनबसा बैराजों से 221831 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जानकारों का मानना है कि यह पानी तटीय क्षेत्र के लिए कोई मुसीबत नहीं बन सकता है। अब बाढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed