फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Drying Mecca in the absence of irrigation

सिंचाई के अभाव में सूख रही मक्का

Wed, 30 May 2018 11:14 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Wed, 30 May 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
Drying Mecca in the absence of irrigation
खेत में सूखने की कगार पर खड़ी मक्का की फसल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 क्षेत्र में बिजली आपूर्ति गड़बड़ाई होने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इस पर किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ रोष जताया है।
विज्ञापन


सौरिख विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र को आपूर्ति दी जाती है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली देने की बात कह रही है, लेकिन हकीकत इसके अलग है। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में 24 घंटे में बमुश्किल से आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली न मिलने से मक्का, मूंगफली, मूंग आदि फसल सूख रही हैं।

किसानों ने कई बार शिकायत की। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। क्षेत्र के चपुन्ना, नगला चौधरी, जरिहापुर, रेरीरामपुर, राजपुर कर्ना, चिकनपुर, कुंवरपुर काशीदीन, शिवसिंहपुर, नगला मख, आदमपुर, अरुहो, भावलपुर, पाह, खड़िनी, निजामपुर, ब्राहिमपुर, रूपपुर, बीलमपुर, मुर्रा, मुखड़ा, आलूपुर बौसिया, कुतुबपुर, नगला धरमाई आदि गांव में फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के किसान दयाशंकर शुक्ला, अवधेश शुक्ला, ऋषि पांडेय, अरविंद सिंह, विनोद सिंह, मनोज पांडेय, संतोष पांडेय, सरोज पांडेय, प्रमोद मिश्रा, जगवीर सिंह, प्रणव यादव, अवधेश यादव आदि किसानों ने विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed