फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Former Chief Medical Officer of Jagdalpur Dr. Abdul Malik passes away in Delhi

डॉ. अब्दुल मालिक का निधन: मेकाज में शोक की लहर, दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली में ली अंतिम सांस

Sun, 10 May 2026 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 12:40 PM IST
सार

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अब्दुल मालिक का दिल्ली में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

विज्ञापन
Former Chief Medical Officer of Jagdalpur Dr. Abdul Malik passes away in Delhi
डॉक्टर अब्दुल मालिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अब्दुल मालिक का दिल्ली में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इस दुखद खबर से मेकाज में शोक की लहर छा गई है।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि डॉक्टर मालिक ने मेडिकल कॉलेज बनने से पहले महारानी अस्पताल में सेवा दी थी। उन्होंने विभिन्न विभागों में कार्य किया। अपने हंसमुख स्वभाव के कारण वे लोगों के प्रिय थे। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भी उन्होंने अपने कार्य को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी मरीजों को अपना समझकर बेहतर उपचार प्रदान किया। कार्य के दौरान उन्होंने कनिष्ठ चिकित्सकों को चिकित्सा की बारीकियां भी सिखाईं। डॉक्टर मालिक ने आपातकाल वार्ड में भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर अब्दुल मालिक ने 30 अप्रैल को मेकाज से इस्तीफा दिया था। वे अपने परिवार के पास दिल्ली चले गए थे। 8 मई को उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु से मेकाज सहित कनिष्ठ चिकित्सकों में गहरा शोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed