फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Dr. Deshwal's achievements are inspirational for the youth: DC

डॉ. देशवाल की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणादायक : डीसी

Amar Ujala Bureau Updated Thu, 05 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dr. Deshwal's achievements are inspirational for the youth: DC
04jjrp03- पद्म श्री से सम्मानित डॉ संत राम देशवाल का अभिवादन करते हुए डीसी व अन्य अ​धिकारी। स्र
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बुधवार को लघु सचिवालय में भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार, शोधकर्ता डॉ. संत राम देशवाल का स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, डीसीपी जसलीन कौर, एडीसी जगनिवास, सीटीएम रविंद्र मलिक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। डीसी ने कहा कि यह जिले के लिए गर्व का विषय है कि मूल रूप से जिले के गांव खेड़का गुज्जर से ताल्लुक रखने वाले डॉ. देशवाल को उनकी सामाजिक क्षेत्र की बड़ी उपलब्धियों पर देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि डॉ. देशवाल ने हिंदी और हरियाणवी साहित्य को न केवल समृद्ध किया है बल्कि पत्रकारिता, अनुसंधान, लोक संस्कृति और सामाजिक सरोकारों में भी अनुकरणीय योगदान दिया है। एक सामान्य किसान परिवार से निकलकर उन्होंने जो ऊंचाइयां प्राप्त की हैं, वह आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।
विज्ञापन







हरियाणवी संस्कृति हर दृष्टि से समृद्ध : डॉ. देशवाल
पद्म सम्मान जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिए जा रहे हैं जो सचमुच धरातल पर समाज की बेहतरी के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। यह सरकार का ऐसा सराहनीय कदम है, जो जमीनी स्तर पर बदलाव की एक नई ऊर्जा और उम्मीद भरने का कार्य कर रहा है। हरियाणा की लोक संस्कृति, परंपराएं, बोली, गीत, लोकनाट्य और जीवन मूल्य न केवल विविधता से परिपूर्ण हैं, बल्कि इनमें सामाजिक एकता, आत्मसम्मान और नैतिकता की गहरी जड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed