{"_id":"6241e55f5bff767ed4343ebe","slug":"dowry-khurja-news-gbd236029021","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपये न मिलने पर मंडप में तोड़ी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार रुपये न मिलने पर मंडप में तोड़ी शादी
विज्ञापन

खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में 50 हजार रुपये न मिलने पर मंडप में शादी तोड़ने का मामला सामने आया है। लड़के के परिजनों ने फेरों से पहले ही 50 हजार रुपये की मांग रख दी। लड़की के परिवार ने रुपये नहीं होने की बात कही तो लड़के के पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया और बरात लौट गई।
गांव बिजलीपुर निवासी रामसिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी बुलंदशहर के एक मोहल्ला निवासी युवक से तय की थी। 24 मार्च को सगाई के दौरान उन्होंने सोने के आभूषण, कपडे़, बर्तन और 2 लाख 71 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों का सामान दिया था। आरोप है कि लड़का पक्ष के लोग इससे खुश नहीं हुए। उन्होंने 50 हजार रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की। 25 मार्च को पहासू रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह आयोजन शुरू हुआ। जयमाला होने के बाद लड़का पक्ष ने 50 हजार रुपये नहीं देने पर विवाह कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ाने की बात कही। जिस पर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान लड़का पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। परिवार के वरिष्ठ लोग वहां पहुंचे और मामला शांत कराया। मामले में पीड़ित ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी है।