फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Down in the valley, the question raised by slabs of stone

नाले में गिरकर मासूम की मौत, पत्थर के स्लैब से उठे सवाल

Wed, 11 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Down in the valley, the question raised by slabs of stone
नाले में गिरकर हुई मौत

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर इलाके में सोमवार रात आठ साल का मासूम एक गहरे नाले में गिर गया। 16 वर्षीय ममेरा भाई उसे बचाने के लिए गहरे नाले में कूद गया। दोनों ही पानी में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने किशोर को तो किसी तरह नाले से बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

 

लेकिन मासूम गहरे नाले में डूब गया। गोताखोरों व दमकल विभाग के कर्मचारी देर रात तक मासूम की तलाश करते रहे। कई घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद अनस (8) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परिजनों की मानें तो जिस जगह बच्चा गहरे नाले में गिरा कई माह से वहां रखा पत्थर का स्लैब गायब था। सुभाष पैलेस थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से टोटा-कल्याणपुर, रुड़की, उत्तराखंड का रहने वाला अनस अपने परिवार के साथ डब्ल्यू जेड-105 शकूरपुर में रहता था। इसके परिवार में पिता नौशाद, मां और दो छोटी बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौशाद का स्कूल यूनिफॉर्म का कारोबार है। वहीं अनस इलाके के शारदा पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। पिछले कुछ दिनों से अनस के मामा का लड़का मोहसिन (16) निवासी सारंगपुर, यूपी से घूमने आया हुआ था।सोमवार शाम को मोहसिन के साथ शकूरपुर मंदिर के पास पार्क में खेलने गया था। वहां से करीब 8 बजे लौटते समय अनस मेन रोड पर किनारे बने नाले में गिर गया।

पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप

Down in the valley, the question raised by slabs of stone
मासूम की मौत के बाद हुआ हंगामा

पुलिस, दमकल विभाग और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 11.00 बजे अनस का शव पानी से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले कई माह से करीब 6 फुट चौड़े और 10 फुट गहरे नाले के कुछ स्लैब गायब थे।

कई बार लोगों ने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और और अनस हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

मासूम का शव रखकर लगाया जाम
बच्चे की मौत से नाराज स्थानीय लोगों व परिजनों ने मेन रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं उनका कहना था कि मासूम के शव को निकालने में भी लापरवाही बरती गई।  बचाव काम काफी देरी से शुरू हुआ, जिससे कई घंटे बाद शव निकाला जा सका। करीब ढाई घंटे जाम के बाद पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed