Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Diwali was celebrated with great

धूमधाम से मनाई दिवाली, दीयों व लड़ियों से घर हुआ रोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Diwali was celebrated with great
09jjrp17- दीवाली की रात को आतिशबाजी करते लोग। संवाद - फोटो : 1
जिले में लोगों ने दिवाली का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया। इस दौरान लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की पूजा की व घरों को दीयों व लाइटों की लड़ियों से रोशन किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाईयां व गिफ्ट देकर बधाई भी दी।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार पर भी बाजार में लोगों की भीड़ रही। इस दौरान अलग-अलग दुकानों से लोगों ने कलेंडर, लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर, मूर्तियों व अन्य सामानों की जमकर खरीददारी की गई। वहीं, दिवाली की पूजा करने के बाद रात को लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। आसमान में पटाखों की रोशनी व आवाज गूंजती रही। रविवार सुबह से ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। शहर के मुख्य बाजार में पूरा दिन लोगों ने खरीददारी की, जिसके चलते लोगों की काफी भीड़ बाजार में उमड़ी हुई थी। बाजार में बडे़ वाहनों के घुसने के कारण जाम की स्थिति भी बनी रही। हालांकि पुलिस कर्मी जाम को खुलवाने में लगे रहे। रविवार को दिवाली के त्योहार पर सुबह के समय लोगों ने घरों की साफ-सफाई की और रंगों से डिजाइन तैयार किए। इसके बाद रात को दिवाली की पूजा किए जाने के बाद मिठाईयों से मुंह मीठा किया। दिवाली पर पूजा के दौरान लक्ष्मी-गणेश की आरती भी गाई गई। इसके बाद सोमवार को सुबह के समय अलग-अलग जगहों पर विश्वकर्मा-डे पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्वकर्म भगवान की पूजा की गई। इस दौरान अलग-अलग कार्य करने वाले लोगों की तरफ से अपने-अपने सामानों की पूजा की गई।
विज्ञापन


गोवर्धन व अन्नकूट की चली तैयारियां
जिले में सोमवार को लोगों ने गोवर्धन व अन्नकूट के प्रसाद की तैयारियां की। मंगलवार को गोवर्धन का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके अलावा मंगलवार को अलग-अलग मंदिरों व कई स्थानों पर अन्नकूट का प्रसाद भी लोगों को वितरित किया जाएगा। अन्नकूट का प्रसाद लेने के लिए आज कई मंदिरों में लोगों की भीड़ रहेगी।

09jjrp17- दीवाली की रात को आतिशबाजी करते लोग। संवाद

09jjrp17- दीवाली की रात को आतिशबाजी करते लोग। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed