{"_id":"57c1d8a94f1c1b4a38d4feb5","slug":"district-panchayat-scheme-will-operate-from-17-billion","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 अरब से जिला पंचायत कराएगी मनरेगा के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 अरब से जिला पंचायत कराएगी मनरेगा के काम
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष निर्मला सिंह, विधायक विशंभर सिंह यादव और सीडीओ आरके सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला पंचायत इस वित्तीय वर्ष में 17 अरब रुपये से ज्यादा मनरेगा पर खर्च करेगी। इस बजट से 22,245 कार्य कराए जाएंगे। यह प्रस्ताव शनिवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में अपर मुख्य अधिकारी रणमत सिंह ने पेश किया।
विज्ञापन
अध्यक्ष निर्मला सिंह की अध्यक्षता में कई घंटे चली बोर्ड की बैठक में अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि विभिन्न ब्लाकों में 17414.98 लाख रुपये से 64,42,572 मानव दिवस सृजित करते हुए मनरेगा से कार्य कराए जाएंगे। यह प्रस्ताव जिला पंचायत को मनरेगा के उपायुक्त ने दिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य होगा। जिला पंचायत की जीप नीलाम कर नई एयर कंडीशन बोलेरो खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
जिला पंचायत की भूमि पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि ट्रांसफार्मर के अभाव में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होना चाहिए। पावर कारपोरेशन के पास ट्रांसफार्मरों के लिए पैसा नहीं है तो पैसों की हम व्यवस्था करेंगे। अन्ना जानवरों पर चिंता जताते हुए मनरेगा से गोशालाएं बनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि पिछली बैठक की कार्रवाई सदस्यों को अगली बैठक के एक सप्ताह पूर्व दे दी जाए। गोशाला के प्रस्ताव पर कहा कि पशुओं के चारे-पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित होनी चाहिए।
सदस्य प्रीति कुमारी साहू ने अपने वार्ड-16 में सामुदायिक भवन में बाउंड्री का निर्माण और बांदा से खैराडा मार्ग की मरम्मत सहित आठ कामों के प्रस्ताव दिए। बैठक में सीडीओ एके सिंह, सदस्यों में मंजू, सुधीर कुमार कुशवाहा, रामबाबू, मीना भारती, आशा देवी, नीतू सिंह, सुखदेव प्रसाद, दीपा सिंह गौर, राम कुमार, राजकुमार यादव, जितवा, कैलाशिया, प्रीति कुमारी, अंजना, नीलम देवी, अरविंद, राजभवन, असलम खां, विनीतिका, खैरूनिशां, पुष्पा, आशा वर्मा, आराधना, आशा आदि शामिल रहे।