Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   District-level children's festival begins at Bal Bhavan; 700 students to showcase their talent

बाल भवन में जिला स्तरीय बाल महोत्सव शुरू, 700 विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
District-level children's festival begins at Bal Bhavan; 700 students to showcase their talent
03jjrp04- बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्रोत : प्रचार विभाग
झज्जर। जिला मुख्यालय स्थित बाल भवन में मंगलवार को चार दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव-2026 का शुभारंभ हुआ। सीटीएम ऋतु ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। छह नवंबर तक चलने वाले महोत्सव में जिले के विभिन्न स्कूलों के करीब 700 विद्यार्थी रचनात्मक, सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक ने की। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने अतिथियों का स्वागत किया।
सीटीएम ऋतु ने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और निखारने का महत्वपूर्ण मंच है। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे उचित अवसर और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 14 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। मंच संचालन प्रवक्ता संजय शर्मा और कृष्ण वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस, क्ले मॉडलिंग, दीया-कैंडल मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित
जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने बताया कि महोत्सव में फैंसी ड्रेस, क्ले मॉडलिंग, दीया-कैंडल मेकिंग, कार्ड मेकिंग, भाषण, कलश सजावट, फन गेम, हैंडराइटिंग और रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वहीं कुछ निर्धारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

03jjrp04- बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्रोत : प्रचार विभाग

03jjrp04- बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्रोत : प्रचार विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed