फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   District Collector participated in the foundation day of Home Guard in Ujjain

MP News: उज्जैन में होमगार्ड जवानों ने मनाया 77वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी दी प्रस्तुति

Thu, 07 Dec 2023 10:48 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Dec 2023 10:48 AM IST
सार

MP News: आपदा के समय अपनी जान जोखिम में डालने वाले होमगार्ड जवानों ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। देवास रोड स्थित कार्यालय पर मार्च पास्ट किया गया। आपदा प्रबंधन से जुड़े उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
 

विज्ञापन
District Collector participated in the foundation day of Home Guard in Ujjain
उज्जैन में होमगार्ड जवानों ने मनाया 77वां स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में होमगार्ड जवानों ने अपना 77वां स्थापना दिवस मनाया। बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने विपरित परिस्थिति में शौर्य और कुशलता का परिचय देने वाले होमगार्ड जवानों की प्रशंसा करते हुए उन्हे प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


बता दें कि 6 दिसंबर को देश में होमगार्ड की स्थापना की गई थी, जो पूरे देश में आपदा प्रबंधन के साथ लॉ इन आर्डर के साथ वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान मुस्तैदी के साथ अपनी जान जोखिम में डालकर शौर्य और कुशलता का परिचय दे रहा है। स्थापना दिवस होने पर देवास रोड पर होमगार्ड कार्यालय के ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के साथ विशिष्ठ अतिथि एसपी सचिन शर्मा और थल सेना के कर्नल ज्ञानप्रकाश चौधरी उपस्थित थे।
विज्ञापन


होमगार्ड जवानों ने किया मार्च पास्ट
कार्यक्रम के दौरान सेरेमोनियल डेन्स में होमगार्ड जवानों ने मार्च पास्ट किया और अतिथियों को सलामी दी। उपरांत भारत के राष्ट्रपति और डायरेक्टर जनरल होमगार्ड म.प्र. का संदेश नागरिक सुरक्षा गृह रक्षक संगठन में देश की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, यह हमारी सुरक्षा, सेवा में निरतंर  कार्यरत है संदेश का वाचन किया गया। कलेक्टर ने वाहन में सवार होकर 6 प्लाटूनों आर्म्स, महिला, यातायात, आधुनिक बचाव उपकरणों से लैस एसडीईआरएफ प्लाटून का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिया गया प्रशस्ति पत्र
कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि इसी वर्ष नागदा, बड़नगर, उज्जैन सहित जिले में आई बाढ़ के दौरान होमगार्ड के जवानों ने शौर्य-कुशलता का परिचय देते हुए विपरित परिस्थितियों में 2700 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा और उनकी जान के साथ माल की सुरक्षा की। कलेक्टर ने उत्कृष्ट सेवा देने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर उनकी प्रशंसा की। सभी मुख्य अतिथियों ने आपदा प्रबंधन के उपकरणों की प्रदर्शनी का जायजा लिया और उपकरणों की जानकारी प्राप्त की।




कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रीक कमांडेंट एसडीईआरएफ/होमगार्ड संतोष कुमार जाट, प्लाटून कमांडर रूबी यादव, दिलीप बामनिया, शाीला चौधरी, पुष्पेन्द्र त्यागी, बीएल सारेल, हवालदार कृष्णा सोनी,लांस नायक भीम सोलंकी और सभी होमगार्ड, एसडीईआरएफ के जवान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed