फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Dismissed five pamphlets, now 54 Ldiya election

पांच पर्चे खारिज, अब 54 लड़इया चुनाव मैदान में

Wed, 08 Feb 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
 Dismissed five pamphlets, now 54 Ldiya election
पांच पर्चे खारिज, अब 54 लड़इया चुनाव मैदान में - फोटो : demo
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन

झांसी। विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच हुई। इसमें गरौठा विधानसभा क्षेत्र के चार तथा बबीना विधानसभा क्षेत्र के एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज हुआ। अब जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 54 प्रत्याशी मैदान में हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का मौका है।
जिले के गरौठा विधानसभा क्षेत्र से 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई, जिसमें निर्दलीय मथुरा प्रसाद पांचाल, सुरेंद्र सिंह, सियाशरण व धूमन सिंह के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। इन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र में निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। वहीं, बबीना विधानसभा में पंद्रह प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें से निर्दलीय राम सिंह का पर्चा खारिज हुआ। यह नामांकन शपथ पत्र की कमी की वजह से निरस्त किया गया। झांसी विधानसभा में सभी अठारह और मऊरानीपुर विधानसभा में सभी दस प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। 
विज्ञापन


ये हैं मैदान में..
झांसी 
------
 रवि शर्मा (भाजपा), सीताराम कुशवाहा (बसपा), राहुल राय (कांग्रेस), उमेश यादव (राष्ट्रीय लोकदल), रामनाथ (लोकदल),  शंकर लाल कुशवाहा (शिवसेना), लक्ष्मण सिंह (भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी), अरुण कुमार साहू (जन अधिकार मंच), अरविंद कुमार वर्मा (स्वतंत्र जनता राज पार्टी), जितेंद्र सिंह भदौरिया (भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी), कृष्ण गोपाल द्विवेदी (हिंदुजन कांग्रेस), राकेश सेन (परिवर्तन समाज पार्टी), सत्येंद्र पाल सिंह (बुंदेलखंड क्रांति दल) और निर्दलीय नीता तिवारी, सुनीता प्रजापति, रामकिशन रायकवार, इमरान खान व संजीव कुमार। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बबीना  
-------
यशपाल सिंह यादव (सपा), राजीव सिंह पारीछा (भाजपा), कृष्णपाल राजपूत (बसपा), किरण देवी (शिवसेना), ओमवीर (राष्ट्रीय लोकदल), कालीचरण (जन अधिकार मंच), लालाराम (स्वतंत्र जनता राज पार्टी), पवन यादव (सर्व संभाव पार्टी), रामसेवक शर्मा (राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी) और निर्दलीय जगत विक्रम सिंह, रोहिंद्र कुमार, ओमप्रकाश, हरिओम व धनीराम।

मऊरानीपुर 
----------
प्रागीलाल (बसपा), बिहारीलाल आर्य (भाजपा), डा. रश्मि आर्या (सपा), अनिल (शिव सेना), जयप्रकाश (जन अधिकार मंच), बृजकुंवर (बहुजन मुक्ति पार्टी), बृजलाल बिजरौनिया (स्वतंत्र जनता राज पार्टी), मनोहर (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी) और निर्दलीय तुलाराम और द्रगपाल। 


गरौठा  
------
दीपनारायण सिंह यादव (सपा), जवाहर लाल राजपूत (भाजपा), डा. अरुण कुमार मिश्रा (बसपा), गुलाब सिंह (राष्ट्रीय लोकदल), अमर सिंह (वैचारिक क्रांति पार्टी), आत्माराम (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी), बालाराम वर्मा (स्वतंत्र जनता राज पार्टी), राजेंद्र पाल (जन अधिकार मंच) और निर्दलीय ग्यादीन, मधुपाल सिंह, रामगोपाल व सुशंती यादव। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed