फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Dinesh Goliya defeated an Olympian wrestler in professional wrestling.

दिनेश गोलिया ने प्रो. रेसलिंग में ओलंपियन पहलवान को हराया

Amar Ujala Bureau Updated Thu, 22 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Goliya defeated an Olympian wrestler in professional wrestling.
21jjrp14- प्रो. कुश्ती लीग के मैच में दिनेश को विजेता घो​षित करते अ​धिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया
साल्हावास। नोएडा के इंडोर स्टेडियम में चल रही प्रो. रेसलिंग प्रतियोगिता में कैप्टन जोरा सिंह सिंह अखाड़ा के हेवीवेट पहलवान दिनेश गोलिया ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

उन्होंने बुधवार को हुई प्रतियोगिता में 125 किलो भार वर्ग में यूक्रेन के एक फ्रीस्टाइल पहलवान ओलेक्सांद्र खोत्सियानिव्स्की को 7-6 के स्कोर से हराया है। विरोधी पहलवान ओलेक्सांद्र खोत्सियानिव्स्की हैं जिन्होंने 2012 लंदन, 2020 टोक्यो, और 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में यूक्रेन का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया हुआ है।
विज्ञापन

गोयला कलां के रहने वाले दिनेश धनखड़ कैप्टन जोरा सिंह अखाड़ा गोधडी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कैप्टन जोरा सिंह ने बताया कि पंजाब के लिए खेल रहे दिनेश धनखड़ ने हेवीवेट वर्ग में अनिरुद्ध गुलिया को 7-3 से हराकर शानदार जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन जोरा सिंह अखाड़ा के पहलवान दिनेश गोलियां को पंजाब रॉयल्स ने 36 लाख में खरीदा है। दिनेश गोलियां कश्मीर बटालियन में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। सेना की तरफ से उन्हें अपनी कुश्ती का प्रशिक्षण कहीं भी लेने के लिए फ्री हैंड किया हुआ है। वे दो बार झज्जर केसरी और दो बार हरियाणा केसरी रह चुके हैं। हिमाचल में पांचवीं बार हिंद केसरी का टाइटल जीतने वाले विजेता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed