{"_id":"6aa16bd257011471750222c2","slug":"dhruv-sharma-of-sehwag-international-school-selected-for-the-national-cricket-team-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-139708-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के ध्रुव शर्मा का राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के ध्रुव शर्मा का राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन
विज्ञापन
09jjrp12- झज्जर। खिलाड़ी ध्रुव शर्मा
झज्जर। सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के 12वीं कक्षा के क्रिकेट खिलाड़ी ध्रुव शर्मा का सीबीएसई अंडर-19 उत्तर क्षेत्र-2 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए चयन हुआ है। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।
सीबीएसई सत्र 2026-27 के लिए उत्तर क्षेत्र-2 का परीक्षण-सह-चयन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर 7 से 13 अगस्त तक डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडीगढ़ में आयोजित हुआ। इस छह दिवसीय शिविर में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाने के लिए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ध्रुव शर्मा ने चयन शिविर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। ध्रुव ने दो मैचों में छह विकेट हासिल किए और एक हैट्रिक भी अपने नाम की। इस प्रभावशाली प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सीबीएसई अंडर-19 उत्तर क्षेत्र-2 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए किया गया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष गुप्ता ने ध्रुव शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ध्रुव की सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। डॉ. गुप्ता ने ध्रुव को राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन और समस्त स्टाफ ने भी ध्रुव शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।