{"_id":"56ec57304f1c1b40468b4b80","slug":"demonstatrion","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर्स ने फल बेचकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलर्स ने फल बेचकर जताया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
विरोध जताया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के खिलाफ सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल शुक्रवार को 17वें दिन भी जारी रही। इस दौरान सर्राफा बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं। वहीं, सर्राफा कारोबारियों ने केला बेचकर ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाने का विरोध किया।
कारोबारियों ने एलान किया है कि एक्साइज ड्यूटी हटाने तक आंदोलन जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को दिल्ली रैली से लौटे सर्राफा कारोबारियों की सर्राफा बाजार में मीटिंग हुई। इस मौके पर मुकेश आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। केंद्र सरकार एक ओर जहां व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्ति दिलाने की बात कहती है, वहीं दूसरी ओर ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन की घोषणा के मुताबिक आगामी फैसले तक पूरे देश में सर्राफा कारोबार बंद रहेगा। इस मौके पर दिलीप रस्तोगी ने कहा कि केंद्र सरकार अपने हठ पर अड़ी हुई है। इससे सरकार को अब तक एक हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं ले लेती है। देशभर में सर्राफा कारोबारी हर मंच से इसका विरोध करेंगे। इस मौके पर परितोष चांदीवाला, विनोद कुमार गप्पल, अशेष अग्रवाल, राकेश मिश्रा, नितिन रस्तोगी, अमित रस्तोगी, प्रमोद अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, प्रेम किशोर, विनीत अग्रवाल आदि रहे।