{"_id":"6ad7d7ca4405cbb24a09c230","slug":"dandiya-night-buzzes-in-kuldeep-colony-women-take-charge-of-the-event-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141516-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप कॉलोनी में डांडिया नाइट की धूम, महिलाओं ने संभाली आयोजन की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप कॉलोनी में डांडिया नाइट की धूम, महिलाओं ने संभाली आयोजन की कमान
विज्ञापन
20jjrp06- कुलदीप कालोनी में आयोजित डांडिया नाइट में शामिल महिलाएं। स्रोत : आयोजक
झज्जर। कुलदीप कॉलोनी में डांडिया नाइट का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता की चौकी और पूजा-अर्चना से हुई। संगीत, नृत्य और मां भगवती के जयकारों के बीच बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन और समन्वय पिंकी जाखड़ ने किया। उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा और उनके आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी। इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी भी कराई गई, जिसमें बच्चों सहित कॉलोनी के निवासियों ने भाग लिया।
आयोजन की खास बात महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। पिंकी जाखड़ के साथ सविता, रेखा, परवीन, सुनीता, कविता, मोनिका, सुनील, प्रिंसी और मीनाक्षी ने आयोजन की योजना बनाने से लेकर विभिन्न गतिविधियों के संचालन तक जिम्मेदारी संभाली। वहीं, संजय जाखड़, रमेश, रामफल, अमित यादव, बलराज और अशोक ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के विजेता
प्रतियोगिताओं के परिणामों में संदीप और हिमांशु को डांडिया किंग, जबकि रेखा और सुमन को डांडिया क्वीन चुना गया। डांडिया गर्ल का खिताब रागी और दिव्या शर्मा ने हासिल किया, वहीं डांडिया बॉय के लिए अंशू यादव विजेता रहे। बुजुर्ग प्रतिभागियों की श्रेणी में संतरा देवी को आकर्षक पारंपरिक परिधान के लिए विशेष स्थान मिला।