फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   dadri ki sabzi mandi me bina pass aur mask ke entry per rok

दादरी की सब्जी मंडी में बिना पास व मास्क के प्रवेश पर रोक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
dadri ki sabzi mandi me  bina pass aur mask ke  entry per rok
दादरी। नगर के तिराहे पर रेलवे रोड की सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं और खरीदारों के मास्क नहीं लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर पुलिस प्रशासन ने बंद करा दिया है। फुटकर में ठेली पर गलियों में घूमकर सब्जी बेचने दी जा रही है। साथ ही, दोपहर दो बजे से पांच बजे तक ही नवीन मंडी में थोक विक्रेताओं की आढ़त को खोलने की अनुमति दी गई है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क नहीं लगाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। साथ ही जिन फुटकर व थोक विक्रेताओं के पास पास नहीं थे, उनको बिना पास के मंडी में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। इससे आढ़ती बहुत परेशान हैं।  मंगलवार की रात में पुलिस ने बिना पास वाले किसानों, वैंडरों और आढ़तियों  के प्रवेश पर पुलिस ने रोक लगा दी, जिससे किसान समेत अन्य लोग परेशान हो गये। किसानों द्धारा लाया गया माल नहीं बिका, जिससे किसान बेहद परेशान हो है। मंडी में सब्जी लाने से मना कर गये।\nकिसान राजकुमार का कहना है कि सब्जी लाने के दौरान किराये की पूर्ति भी नहीं होने से अच्छा है । हरी सब्जी को पशुओं को खिला दें ।  दादरी मंडी में माल लेकर आना बेकार है। आढ़ती सलीम अल्वी का कहना है कि पुलिस ने बिना पास के आढ़ती व वेंडरों के प्रवेश पर रोक लगा दी, जिससे किसानों की सब्जी को खरीदने वाले लोग मंडी में नहीं आ सके। किसानों की सब्जियां नहीं बिकने पर आढ़तियों ने दो दिन के लिए मंडी बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed