Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Cyclists join hands against pollution, aim to spread a message of environmental conservation

प्रदूषण के खिलाफ साइकिलिस्टों ने मिलाया हाथ, पर्यावरण संरक्षण का देंगे संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cyclists join hands against pollution, aim to spread a message of environmental conservation
फोटो-55: साइकिलिस्टों का स्वागत करते बीआरजी के सदस्य। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) ने चिंता जताई है। पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए ग्रुप की ओर से विभिन्न शहरों से पहुंचे साइकिलिस्टों की बैठक आयोजित की गई। इसमें साइकिलिंग के माध्यम से स्वच्छ हवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में रायपुर से मानव खुराना, नजफगढ़ से सुरेंद्र मलिक, संदीप यादव और सुनील सांगवान तथा रोहतक से दीपक छारा और मुकेश नैनकवाल शामिल हुए। साइकिलिस्टों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर चिंता जताई।
विज्ञापन

सुरेंद्र मलिक, मानव खुराना, संदीप यादव और मुकेश नैनकवाल सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा देना और लोगों को जागरूक करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक से पहुंचे दीपक छारा ने बताया कि वह अब तक आठ हजार पौधे लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी ने पेड़ों और प्रकृति के महत्व को समझाया।

बीआरजी के संस्थापक एवं संचालक दीपक छिल्लर ने कहा कि केवल व्यायाम करने से स्वस्थ जीवन संभव नहीं है, बल्कि स्वच्छ वातावरण भी जरूरी है। इस अवसर पर जयदेव राठी, नितिन अत्री और एनके शर्मा ने साइकिलिस्टों का स्वागत किया।
फोटो-55: साइकिलिस्टों का स्वागत करते बीआरजी के सदस्य। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed