{"_id":"6af8b896134ede4616007cda","slug":"cv-raman-house-won-the-best-house-trophy-with-a-score-of-1360-points-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142400-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवी रमन हाउस ने 1360 अंक लेकर जीती बेस्ट हाउस ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवी रमन हाउस ने 1360 अंक लेकर जीती बेस्ट हाउस ट्रॉफी
विज्ञापन
14jjrp04- खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत : संस्थान
झज्जर। पेस ग्रुप परिसर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में सीवी रमन हाउस ने 1360 अंक हासिल कर बेस्ट हाउस की ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आयन लोचब ने विद्यार्थियों के साथ कबड्डी खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना और एसीपी प्रदीप खत्री ने भी शिरकत की। आदित्य धनखड़ ने कहा कि खिलाड़ियों को हार-जीत की परवाह किए बिना खेल भावना से आगे बढ़ना चाहिए। वहीं, प्रदीप खत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भी खेलों की अहम भूमिका है।
कप्तान बिरधाना ने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। इस अवसर पर चेयरमैन युधवीर, मैनेजिंग डायरेक्टर हरीश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।