फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   crore released for the final location survey of the Jhajjar-Charkhi Dadri-Loharu railway line.

झज्जर-चरखी दादरी-लोहारू रेलवे लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए 2.35 करोड़ जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
crore released for the final location survey of the Jhajjar-Charkhi Dadri-Loharu railway line.
01jjrp17- झज्जर-रोहतक-रेवाड़ी रेल मार्ग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। झज्जर-चरखी दादरी-लोहारू रेलवे लाइन के निर्माण को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है। रेल मंत्रालय ने फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) के लिए 2 करोड़ 35 लाख रुपये का बजट जारी किया है। यह पूरी राशि झज्जर-चरखी दादरी-लोहारू सेक्शन के सर्वे के लिए निर्धारित की गई है।

सर्वे में नए रेल ट्रैक का अलाइनमेंट, जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता, स्टेशन पॉइंट्स, फ्रेट कॉरिडोर कनेक्शन, यात्री संभावनाएं और लागत बनाम लाभ का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि परियोजना को रेलवे बजट में किस वित्तीय वर्ष और किस स्वरूप में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रस्तावित रेल लाइन की लंबाई करीब 94 किलोमीटर है। रेल मंत्रालय ने इस परियोजना के सर्वे को दोबारा मंजूरी दी है। इससे पहले वर्ष 2016 में भी इसका सर्वे हुआ था लेकिन उस समय कम ट्रैफिक, कम आबादी और आर्थिक संभावनाओं की कमी के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहारू से आगे राजस्थान तक रेल कनेक्टिविटी का विस्तार होगा। इस बार सर्वे में जमीन की जरूरत, संभावित यातायात, फ्रेट लोड, पोर्ट कनेक्टिविटी, औद्योगिक क्लस्टर और भविष्य की आवश्यकताओं को शामिल किया जाएगा। लोहारू से पिलानी तक प्रस्तावित नई रेल लाइन भी इस नेटवर्क का अहम हिस्सा है। पिलानी देश का प्रमुख शिक्षा और शोध केंद्र है जिससे विद्यार्थियों, व्यापारियों, सैनिकों और किसानों को लाभ मिल सकेगा।

झज्जर बन सकता है बड़ा जंक्शन

यह परियोजना केवल झज्जर ही नहीं, बल्कि पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे फर्रुखनगर-गुरुग्राम, झज्जर-दादरी, झज्जर-बहादुरगढ़ और झज्जर-रोहतक-रेवाड़ी रेल लाइनों को जोड़ने की संभावनाएं बढ़ेंगी। झज्जर से बहादुरगढ़ तक रेल लाइन की मांग भी लंबे समय से की जा रही है।

रेलवे लाइन का नक्शा भी किया अपडेट

रेलवे ने नई रेलवे लाइन का नक्शा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया है। यह लाइन औद्योगिक क्षेत्रों को गुजरात के प्रमुख बंदरगाहों से जोड़ने में सहायक होगी। फर्रुखनगर से लोहारू तक प्रस्तावित यह लाइन साउथ हरियाणा इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर का हिस्सा है जिसकी लंबाई करीब 129 किलोमीटर होगी। परियोजना की शुरुआती अनुमानित लागत करीब 1,225 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जिले में बनेंगे छह नए स्टेशन

इस रेलवे लाइन से झज्जर जिले के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। जिले की सीमा में छह नए रेलवे स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें दादरी तोए, झज्जर, एमपी माजरा, छुछकवास, मातनहेल और बिरोहड़-खाचरौली शामिल हैं।


वर्जन

झज्जर-चरखी दादरी-लोहारू रेलवे लाइन के अलाइनमेंट को मंजूरी मिल गई है। इसका ट्रैफिक सर्वे पूरा हो चुका है। कॉन्सेप्ट प्लान मंजूरी के लिए भेजा गया है। डीजीपीएस सर्वे भी पूरा कर लिया गया है।

अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed