फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Crop arrivals begin in grain markets; wait continues for government procurement of pearl millet.

अनाज मंडियों में फसल की आवक शुरू, बाजरे की सरकारी खरीद का इंतजार

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 23 Sep 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Crop arrivals begin in grain markets; wait continues for government procurement of pearl millet.
23jjrp22- झज्जर। अनाज मंडी झज्जर में शेड़ के नीचे खड़ी हो रही गाड़ियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में फसल और किसानों के लिए प्रशासन ने तैयारियां की हैं। हालांकि, झज्जर अनाज मंडी में कुछ तैयारियां अभी अधूरी हैं। शेड के नीचे गाड़ियां और लोहे के सरिये रखे हुए हैं।
मंडियों में बाजरे और धान की फसल की आवक शुरू हो चुकी है। धान की फसल की खरीद निजी खरीदारों द्वारा की जा रही है। किसान बाजरे की फसल की सरकारी खरीद या भावांतर योजना के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। मार्केट कमेटी ने झज्जर अनाज मंडी में साफ-सफाई का कार्य पूरा करा लिया है। मंडी में शौचालय, पेयजल आपूर्ति और रात में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

झज्जर और मातनहेल अनाज मंडी के प्रत्येक गेट पर गेट पास काटने के लिए दो-दो कर्मचारी निर्धारित किए गए हैं। मार्केट कमेटी के पास नमी जांच के लिए पांच मशीनें उपलब्ध हैं। सभी आढ़तियों को इलेक्ट्रिक कांटे पर तुलाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर अनाज मंडी के आढ़ती बाजरे की फसल की खरीद शुरू करने की मांग कर रहे हैं। आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान चांद पहलवान ने बताया कि झज्जर मंडी बहुत छोटी है। फसल की आवक बढ़ने पर मंडी जल्द भर जाएगी, जिससे जगह की कमी होगी। इससे किसानों और आढ़तियों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जगह की कमी के कारण किसानों को अपनी फसल नजफगढ़ ले जाने को मजबूर होना पड़ेगा, जिससे उनका अतिरिक्त खर्च लगेगा।
इंसेट
धान खरीद में संभावित समस्या
आढ़तियों ने फसल खरीद के साथ उठान कार्य भी जल्द-से-जल्द करने की मांग की है। बाजरे की फसल की खरीद न होने से धान की खरीद में भी समस्या आ सकती है। यदि धान की फसल में बाजरे की मिलावट पाई जाती है। तो कोई भी मिल संचालक उस धान को नहीं खरीदेगा। यह स्थिति आढ़तियों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।
वर्जन
झज्जर अनाज मंडी में बाजरे और धान की आवक शुरू हो गई है। इसके बाद भी अनाज मंडी में शेड के नीचे गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। इससे किसानों और आढ़तियों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा शेड के नीचे सरिये भी रखे गए है। इनको अभी तक नहीं हटाया गया है। प्रशासन को जल्द से जल्द इसका समाधान करना चाहिए।-विनोद पूनिया, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन झज्जर अनाज मंडी


वर्जन
मार्केट कमेटी की तरफ से फसल खरीद को लेकर तैयारियां की गई हैं। गेट पास काटने के लिए कर्मचारियों को निर्धारित किया गया है। मंडी में शेड के नीचे खड़ी हो रही गाड़ियों व सरियों को हटवा दिया जाएगा। मंडी में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा गया है। रामनिवास, सचिव, मार्किट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed