फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   cricket tournament, sports, cricket, mohali, kurali

मोहालीः कंसाला की टीम क्रिकेट टूर्नामेंट में बनी विजेता

Fri, 27 May 2016 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 27 May 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
cricket tournament, sports, cricket, mohali, kurali
स्पोर्ट्स - फोटो : अमर उजाला
कुराली के गांव फाटवां के नौजवानों के सहयोग से करवाए जा रहे चार दिवसीय 5वां किक्रेट टूर्नामेंट वीरवार को खत्म हो गया। टूर्नामेंट के अंतिम दिन हुए फाइनल मुकाबले में कंसाला की टीम ने फतेहगढ़ साहिब की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बुजुर्गों की दौड़ के मुकाबले में अजैब सिंह पहले स्थान पर रहे। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कंसाला की टीम ने ढकोरा की टीम को पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बाबा दीप सिंह क्लब फतेहगढ़ साहिब ने मेजबान फांटवा की टीम को पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान कंसाला और फतेगढ़ साहिब की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसका उद्घाटन सीनियर कांग्रेसी नेता और जट्ट महासभा पंजाब के जनरल सचिव जैलदार सतविंदर सिंह चैडिया ने किया। इस फाइनल मुकाबले में कंसाला की टीम ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए फतेहगढ़ की टीम को पराजित करके ट्राफी पर कब्जा कर लिया। बुजुर्गों की दौड़ के मुकाबले में अजैब सिंह पहले, पाल सिंह दूसरे  और दारा सिंह तीसरे स्थान पर रहे। रस्साकसी के मुकाबले मियांपुर की टीम ने पहले और मेजबान फाटवां की टीम दूसरे स्थान पर रही। सीनियर यूथ अकाली नेता गुरप्रताप सिंह पडियाला और जैलदार सतविंद्र सिंह चैडिया ने विजेता और उप-विजेता टीमों को समानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed