{"_id":"6aa04b81cee30e42570a58fb","slug":"created-awareness-about-the-rights-of-children-with-disabilities-jhajjar-news-c-196-1-nnl1010-145055-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों के अधिकारों को लेकर जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों के अधिकारों को लेकर जागरूक किया
विज्ञापन
मंडी अटेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर में कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर का विषय ‘विकलांग बच्चों का समावेशन और अधिकार माह’ रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सतवीर सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन लीगल लिटरेसी क्लब के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश यादव ने किया।
मुख्य वक्ता अधिवक्ता रमेश चंद शर्मा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत हर बच्चे को पढ़ने और सम्मान से जीने का अधिकार है। जरूरतमंद परिवारों को विधिक सेवा प्राधिकरण से नि:शुल्क कानूनी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं, पेंशन व छात्रवृत्ति के लिए यूडीआईडी कार्ड और दिव्यांग प्रमाणपत्र जरूर बनवाएं।