{"_id":"5ed602bdf517633708689ebb","slug":"coronavirus-in-madhya-pradesh-mp-governor-house-declared-containment-free-zone-after-6-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: राजभवन हुआ कंटेनमेंट मुक्त, बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति का नहीं होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: राजभवन हुआ कंटेनमेंट मुक्त, बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति का नहीं होगा आवागमन
Tue, 02 Jun 2020 01:11 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश राजभवन
- फोटो : governor.mp.gov.in
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राजभवन को मंगलवार को कंटेनमेंट मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया गया। 26 मई को राजभवन परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे ने बताया कि परिसर में 395 लोगों की कोरोना वायरस जांच की गई।
विज्ञापन
सचिव ने बताया कि इनमें से 10 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए और 385 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कंटेनमेंट जोन के 10 परिवारों के सभी सदस्यों को क्वारंटीन केंद्र में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि, प्रशासन ने सख्ती में कोई ढील नहीं बरती है। राज्यपाल के निवास क्षेत्र में बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति का आवागमन नहीं होगा। राजभवन में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही हर आने-जाने वाले से सर्दी-जुकाम, बुखार आदि के लक्षण नहीं होने का घोषणापत्र भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन
राजभवन में सुरक्षा के कितने पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, इस बात का अंदाजा इस प्रकार लगाया जा सकता है कि राज्यपाल की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को कोरोना जांच करवाने के बाद ही उनके निवास क्षेत्र में ठहराने की व्यवस्था की गई है।
वहीं, देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 8,171 नए मामले सामने आए हैं और 204 लोगों की मौत हुई है।
इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,98,706 हो गई है, जिनमें से 97,581 सक्रिय मामले हैं, 95,527 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 5,598 लोगों की मौत हो चुकी है।