फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Containment zone completed century in the district

जनपदभर में कंटेनमेंट जोन ने पूरा किया शतक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Containment zone completed century in the district
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए भले ही जिला प्रशासन ने भरसक कोशिश में जुटा हुआ है। लेकिन, प्रशासन की कोशिशों के बावजूद संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ते-बढ़ते सौ तक पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। जहां पर कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। उस स्थान को जिला प्रशासन कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर रहा है। शहरी क्षेत्रों में यदि एक संक्रमित मिलता है तो 250 मीटर की परिधि के इलाके को सील किया जा रहा है। यदि एक से अधिक हों तो 500 मीटर की परिधि को सील किया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति डोर-टू-डोर किए जाने का दावा जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। जनपद में कंटेनमेंट जोन की संख्या कभी घट रही है तो कभी बढ़ जाती है। पिछले दिनों यह संख्या 81 थी, उसके बाद 64 रह गई थी। इसके बाद संक्रमितों के मिलने का सिलसिला बढ़ता गया और कंटेनमेंट जोन की संख्या शुक्रवार को सौ पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed