{"_id":"6ab597eb3396ee0854007790","slug":"construction-of-tar-roads-has-begun-in-sectors-9-and-9a-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-127520-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 9 व 9ए में तारकोल सड़क का निर्माण हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 9 व 9ए में तारकोल सड़क का निर्माण हुआ शुरू
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड-14 के सेक्टर 9-9ए में लंबे समय से लंबित तारकोल सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया। सड़क निर्माण शुरू होने पर सेक्टरवासियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक राजेश जून और पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता जसबीर सैनी का आभार जताया। लोगों ने कहा कि सड़क की समस्या से लंबे समय से परेशान क्षेत्रवासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।
सेक्टरवासी सुमेर सिंह, प्रवीण कुमार और प्रताप ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए जसबीर सैनी और विधायक राजेश जून ने प्रयास किए। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी जसबीर सैनी वार्ड की समस्याओं को लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने सड़क निर्माण का श्रेय लेने को लेकर राजनीति न करने की अपील की।
जसबीर सैनी ने कहा कि नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड होने के बावजूद विकास कार्यों में पार्षदों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की जरूरत बताई।