{"_id":"6acbffefae245a9f9e086fae","slug":"congress-should-first-look-within-before-questioning-others-shruti-choudhry-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141124-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पहले अपने भीतर झांके, फिर दूसरों पर सवाल उठाए : श्रुति चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पहले अपने भीतर झांके, फिर दूसरों पर सवाल उठाए : श्रुति चौधरी
विज्ञापन
झज्जर। मंत्री श्रुति चौधरी ने कांग्रेस पर अंदरूनी खींचतान और अपने नेताओं को पार्टी से बाहर करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान किसी से छिपी नहीं है। विपक्षी दलों को दूसरों पर सवाल उठाने के बजाय पहले आत्ममंथन करना चाहिए।
श्रुति चौधरी रविवार को झज्जर पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वह पहले कांग्रेस में रही हैं और उन्हें 2014 व 2019 के चुनावों के दौरान मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें आज भी याद हैं। उन्होंने दावा किया कि उस दौरान लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करते देखा था। उनके अनुसार, इस बार चुनाव प्रचार के दौरान भी भाजपा के प्रति लोगों में उत्साह नजर आया।
मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने मजबूत नेताओं और कार्यकर्ताओं को बाहर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति केवल हरियाणा तक सीमित नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल रही है। श्रुति चौधरी ने युवाओं से विपक्षी दलों के बयानों के बजाय सरकार के कार्यों और विकास से जुड़े मुद्दों को समझकर अपनी राय बनाने की अपील की।