फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   congress sacked 37 former ministers and mla in shimla

हिमाचल में कांग्रेस एक्शन में, पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों समेत 37 नेता पार्टी से निकाले

Thu, 08 Feb 2018 10:23 AM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 08 Feb 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
congress sacked 37 former ministers and mla in shimla
Rahul Gandhi

विधानसभा चुनाव में भितरघात पर हिमाचल कांग्रेस ने हाईकमान के निर्देश पर दो पूर्व मंत्रियों और दो पूर्व विधायकों समेत 37 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। छह साल के लिए निष्कासित किए नेताओं में पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा, मनजीत डोगरा और रघुवीर सिंह भी शामिल हैं। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी पार्टी से निकाल दिए गए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस से बाहर किए इन नेताओं में ज्यादातर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी हैं। राहुल गांधी के कड़े रुख के बाद हिमाचल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते इन नेताओं पर कार्रवाई की। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। 

विज्ञापन

congress sacked 37 former ministers and mla in shimla
Rahul Gandhi

विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की सिफारिश पर ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 37 नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। निकाले गए नेताओं में पूर्व मंत्री रंगीला राम राव सरकाघाट और टेक चंद डोगरा नाचन से विधायक रहे हैं।

राव और टेकचंद दोनों ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष थे। सरकाघाट और नाचन दोनों ही हलकों में कांग्रेस चुनाव हारी है। मनजीत डोगरा बड़सर से विधायक रह चुके हैं। रघुवीर सिंह लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक हैं। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा ऊना सदर से हैं।

मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हाल ही के दौरे के दौरान भितरघातियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है। विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की हार की समीक्षा करने शिमला पहुंचे राहुल गांधी ने साफ कर दिया था कि अधिकृत उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पार्टी हाईकमान की हरी झंडी के बाद ही चुनाव में बागी तेवर अपनाकर पार्टी उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचाने वाले नेता बाहर किए गए हैं। 

इन पर भी गिरी गाज 

congress sacked 37 former ministers and mla in shimla
Rahul Gandhi

विधानसभा क्षेत्र नाचन से दामोदर दास चौहान, भोरंज से प्रोमिला देवी, लाहौल-स्पीति से दीपक ठाकुर, रतन बोध, राजेंद्र कारपा, आनी से एनएसयूआई के पूर्व उपाध्यक्ष और एचपीएमसी के पूर्व चेयरमैन युपेंद्र कांत मिश्रा, आनी से सतपाल, पालमपुर से ऋ षि शर्मा, सुजानपुर से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप बेदी, बॉबी ठाकुर, हमीरपुर से विनोद, जुगल किशोर, गगरेट से जसबीर, महेंद्र कुमार, अश्वनी ठाकुर, राम लुभाया, मधुसूदन जसवाल, देवी कुमार, गुरचरण सिंह, ज्वालामुखी से अनिल प्रभा, राजेश वर्मा, नालागढ़ से उजागर चौधरी, सतनाम सिंह राणा, प्रिंस शर्मा, महेश गौतम, दून से गुरमेल सिंह, बैजनाथ से उमेश भारद्वाज, बल्ह से बलदेव ठाकुर, नैना देवी से शंकर सिंह, रामपुर से दर्शन ठाकुर, ईश्वर सिंह लक्टू और इंतजार अली पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते गाज गिरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed