फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Congress district president will not be elected in a closed room, everyone's opinion will be taken

बंद कमरे में नहीं बनेगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सबकी ली जाएगी राय

Amar Ujala Bureau Updated Thu, 12 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Congress district president will not be elected in a closed room, everyone's opinion will be taken
11jjrp14- लोक निर्माण विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते कांग्रेस के पर्यवेक्षक जगदीश ठा
झज्जर। कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद जगदीश ठाकुर, पूर्व विधायक राव दान सिंह और वर्धन यादव मंगलवार को झज्जर के लोक निर्माण विश्राम गृह पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं की राय भी ली और पार्टी की सोच के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि बंद कमरे में पार्टी का जिलाध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। इसके लिए सबकी राय ली जाएगी। इसके लिए ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 जून से वह ब्लॉक स्तर पर जाएंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। अगर कोई व्यक्तिगत मिलेगा तो भी उसकी बात सुनी जाएगी। संगठन की पुरानी बातों और पार्टी में क्या चल रहा हैं, इस पर कोई बात नहीं सुनी जाएगी। केवल संगठन मजबूती को लेकर बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को एक प्रफोर्मा दिया गया हैं, जिसे उनको भरना होगा। इसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए 35 से 55 साल की उम्र रखी गई हैं, लेकिन विशेष परिस्थितियों में उम्र में छूट भी दी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज देश गुजरात मॉडल नहीं बल्कि मोदी मॉडल चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में आज ईडी, सीबीआई व प्रशासन का केवल कांग्रेस को खत्म करने या उनके सामने चुनाव में पार्टियां होती हैं, उनको खत्म करने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनना तय था। सभी एजेंसी भी यह कह रही थी, लेकिन भाजपा ने प्रशासन का गलत प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी अन्य के नाम पर भी जिलाध्यक्ष के रूप में सुझा सकते हैं। उन्होंने विधायक गोकुल सेतिया के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर पर हराने के आरोप लगाने के मामले में पर्यवेक्षक बचते नजर आए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से पूर्व सीएलपी लीडर या प्रदेशाध्यक्ष के चुने जाने के सवाल पर भी जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक गीता भुक्कल, कांग्रेस नेता वीरेंद्र दरोगा, सुभाष गुर्जर, देवेंद्र सिंह, संजय यादव, संजीत कबलाना, वीरेंद्र कौशिक मौजूद रहे।

कार्यकर्ता बोले, बीजेपी में आने-जाने वालों पर ध्यान दें
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं, जिनका भाजपा में आना और जाना लगा रहता हैं। ऐसे लोगों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत हैं। इस पर पर्यवेक्षक ने कहा कि सभी चीजों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रोफार्मा में हर बात उम्मीदवार से पूछी जाएगी। वह कितने साल से कांग्रेस में है। दूसरी पार्टी में गया या नहीं सहित अन्य सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed