फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   cm yogi visited kushinagar after the collision of school van with train

कुशीनगर हादसा : सीएम योगी को देख उग्र हुए लोग, रेलवे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी-प्रदर्शन

Thu, 26 Apr 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Apr 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
cm yogi visited kushinagar after the collision of school van with train
लोगों को शांत कराते सीएम योगी।
कुशीनगर में मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर में 13 बच्चों की मौत से प्रशासन से लेकर शासन तक हड़कंप मचा है। हादसे के बाद कुशीनगर पहुंचे सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर डॉक्टरों को सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन


सीएम जब हादसे में मृत बच्चों के परिवारीजनों से मिलने पहुंचे तो बेसुध हुए परिवारीजन दहाड़ मारकर रोने लगे। पूरे इलाके में मचे कोहराम के बीच लोगों को शांत कराना काफी मुश्किल हो गया। पीड़ित परिवारों ने कहा कि साहब, हमारे बच्चे की क्या गलती थी। किसकी गलती की सजा हमारे बेटे को मिली। ये बातें सुन योगी भी भावुक हो उठे। उन्होंने किसी तरह लोगों को ढांढस बंधाया।  
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री हादसे वाले स्थान पर पहुंचे तो हजारों ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। लोग उग्र हो उठे। नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। लोग मामले में न्याय की मांग करने लगे। हालात बिगड़ते देख सीएम गाड़ी की बोनट पर चढ़ गए और माइक थाम कर लोगों को शांत कराने लगे। उन्होंने कहा कि घटना की कमिश्नरी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। वग ईयरफोन लगाकर गाड़ी चला रहा था, जिससे कि उसे ट्रेन आने का आभास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फाटक पर गेटमैन तैनात करने की मांग

cm yogi visited kushinagar after the collision of school van with train
ग्रामीणों ने मानवरहित समपार फाटक पर गेटमैन तैनात करने की भी मांग की। योगी ने आश्वासन दिया कि रेल मंत्री पीयूष गयल से इस संबंध में बात की गई है, जल्द ही इस समस्या का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने मृत बच्चों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, रेलवे ने भी दो-दो लाख रुपये मुआवजे की बात कही है।

मालूम हो कि गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही डिवाइन पब्लिक स्कूल की वैन को विशुनपुरा थाने के दुदही मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर पैसेंजर ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे घायल हुए हैं। घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन के ड्राइवर ने ईयरफोन लगा रखा था। बच्चों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने नहीं सुनी। बच्चों ने शोर मचाया लेकिन इतने में ही उनकी आवाज हमेशा-हमेशा के लिए बंद हो गई। वहीं, मानवरहित क्रॉसिंग पर कोई गेटमैन भी नहीं तैनात था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed