{"_id":"69fa11756dcf7f569308434a","slug":"chori-aaropi-rajnandgoan-news-c-1-1-noi1496-4246991-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनांदगांव में अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार: सूने मकानों को बनाता था निशाना, जेवर समेत दो बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनांदगांव में अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार: सूने मकानों को बनाता था निशाना, जेवर समेत दो बाइक बरामद
Tue, 05 May 2026 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 09:54 PM IST
सार
राजनांदगांव की चिखली चौकी पुलिस और साइबर सेल ने अंतरराज्यीय चोर गोपाल देवांगन को गिरफ्तार किया है। आरोपी सूने मकानों की रेकी कर चोरी करता था। पुलिस ने उसके पास से सोने-चांदी के जेवर और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजनांदगांव शहर की चिखली चौकी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। यह चोर मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके पास से सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी सूने मकानों की रेकी कर चोरी करता था। यह पूरा मामला शहर के चिखली चौकी क्षेत्र के बजरंगपुर नवागांव का है। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गोपाल देवांगन को पकड़ा है। आरोपी ने बजरंगपुर नवागांव के मकानों में चोरी की थी। उसने सुनसान घरों को निशाना बनाया था। उसके विरुद्ध राजनांदगांव, दुर्ग और महाराष्ट्र में चोरी व नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी ने मकान में चोरी कर लगभग दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान चुराए थे। पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन
चोरी का तरीका और गिरफ्तारी
आरोपी गोपाल देवांगन नागपुर, महाराष्ट्र का निवासी है। वह सुनसान मकानों की पहले रेकी करता था। इसके बाद वह चोरी की घटना को अंजाम देता था। साइबर सेल और चिखली चौकी पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
बरामदगी और आपराधिक इतिहास
पुलिस ने आरोपी के पास से दो सोने की अंगूठी बरामद की है। तीन सोने का लॉकेट और दो सोने की फुल्ली भी मिली है। चांदी के जेवर और दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुई हैं। आरोपी पर राजनांदगांव, दुर्ग और महाराष्ट्र में कई चोरी के मामले दर्ज हैं। उसने कई अन्य जगहों पर भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

.