{"_id":"58824cc94f1c1b367fefe353","slug":"children-are-thrown-clay-educator","type":"story","status":"publish","title_hn":" बच्चों से मिट्टी डलवा रहे शिक्ष्ाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से मिट्टी डलवा रहे शिक्ष्ाक
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गांधी में पढ़ाने के बजाय बच्चों से स्कूल परिसर में मिट्टी डलवाई जा रही है। प्रधानाध्यापिका का कहना है कि बच्चे अपनी मर्जी से मिट्टी डालकर स्कूल परिसर के अंदर गड्ढे पाट रहे हैं। उधर, बीएसए का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय गांधी के परिसर में गड्ढे हो गए हैं। शुक्रवार को बच्चे गड्ढों को भरने के लिए सड़क किनारे खंती से मिट्टी लाकर डाल रहे थे। स्कूल में शिक्षण कार्य चल नहीं रहा था। इस बारे में प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ने बताया कि रसोईघर के पास गड्ढा हो गया है।
अक्सर बच्चे उसमें गिरकर चुटहिल हो रहे थे। उन्होंने बच्चों से मिट्टी डालने के लिए नहीं कहा। बच्चे अपनी मर्जी से ही गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी लाकर डाल रहे हैं। वहीं बीएसए संदीप चौधरी ने बताया कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के अलावा कोई भी काम कराना बाल श्रम में आता है।
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय गांधी में बच्चों से काम कराने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी वह इस मामले की जांच कराएंगे।