{"_id":"5795087f4f1c1b4032c4c240","slug":"chhatrapati-shahuji-maharaj-s-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धापूर्वक मनाया गया छत्रपति शाहू जी महाराज का जन्मदिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धापूर्वक मनाया गया छत्रपति शाहू जी महाराज का जन्मदिन
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
जयंती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोल्हापुर के नरेश रहे छत्रपति शाहू जी महाराज का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष अजात शत्रु ने कहा कि समता व न्याय के पक्षधर, शोषित व हक वंचित जनों को अधिकार देने और शासन प्रशासन में भागीदारी को उनके प्रतिनिधित्व के लिए पहली बार आरक्षण की व्यवस्था को सुनिश्चित करने वाले कोल्हापुर के नरेश ही थे। उन्होंने इस ओर निरंतर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि किसी भी पद पर आज भी जो आरक्षण लागू है वह पूर्ण नहीं है। कुछ ऐसे विभाग हैं जहां आरक्षण नहीं है जैसे न्यायपालिका, सेना आदि है। इन विभागों में भी आरक्षण होना चाहिए।
विज्ञापन
भारतीय बौद्ध महासभा अध्यक्ष अरुणेंदु कुमार गौतम ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने वर्ष 1894 में अपना शासन प्रारंभ किया। अपने शासन में प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने का कानून बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरके वर्मा व संचालन मनमोहन सिंह ने कि या। इस मौके पर हरिश्चंद्र्र गौतम, श्रवण कु मार गौतम, पीएस गौतम, अनिल कुमार, शैलेंद्र कुमार राठौर, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन