फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Check for Saharanpur Kand

सहारनपुर कांड की जांच के लिए धरना

Mon, 12 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Check for Saharanpur Kand
भाकपा के धरना में बोलते किसान नेता डा. रामबदन सिंह।
सहारनपुर कांड की न्यायिक जांच कराने, बदहाल कानून व्यवस्था को बहाल करने आदि मांगों को लेकर वामपंथी दलों ने सोमवार को आस्तीन चढ़ाते हुए सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में भाकपा के राष्ट्रीय पार्षद विश्वनाथ शास्त्री ने कहा कि भाजपा के कुशासन में देश सुलग रहा है। कहीं किसान आंदोलित है तो अन्य जगहों पर अपनी मांगों को लेकर दूसरा समुदाय संघर्षरत है। उत्तर प्रदेश की हालत और खराब है।      
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि दलितों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों एवं अन्य कमजोर वर्गों पर अत्याचार की हदें पार हो रही है। इसके उदाहरण सहारनपुर, शामली, मेरठ, संभल की घटनाएं हैं। भाकपा सरकार अपराधों पर रोक लगाने के बजाए विरोधियों पर हमला बोलने में ज्यादा व्यस्त है। नोटबंदी, मीटबंदी, खननबंदी, पशु मेला बंदी, आरा मशीन बंदी एवं भर्तियों पर रोक ने बेरोजगारी का पहाड़ खड़ा कर दिया है। कहा कि किसानों की कर्जमाफी का मामला तो अटका हुआ है। आलू, प्याज जैसी चीजों के दामों में भारी गिरावट ने उन्हें तबाह कर रख दिया है।
विज्ञापन


इसलिए आज हम सभी को मिलकर हक-हकूक की लड़ाई को आगे बढ़ाना समय की मांग है। धरना सभा में भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, सह सचिव जनार्दन राम, रामअवध, डा. रामबदन सिंह, बच्चेलाल, शमीम अहमद, सुरेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख रामायण सिंह यादव, मनोज सिंह, मुन्ना राय, फूलमैन, अरुण कुमार, राम शुक्ला, रामराज बिंद, अंगद, सुभाष कुशवाहा, रामवचन यादव, दुर्गा यादव आदि थे। अध्यक्षता माकपा नेता जाफर अब्बास आब्दी एवं संचालन जनार्दन राम ने किया। अंत में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र डीएम के माध्यम से प्रेषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed