{"_id":"59480fe14f1c1b115e8b4723","slug":"cane-of-beer-found-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल परिसर में पड़ी मिलीं बियर की केन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल परिसर में पड़ी मिलीं बियर की केन
अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल की नालियों में पड़ीं बियर की केन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जिला अस्पताल परिसर में कई बियर की केन पड़ी मिलीं। इससे पहले अस्पताल की छत पर बियर की बोतल व केन पड़ी मिल चुकी हैं। ऐेसे में सवाल उठता है कि ये बोतलें कहां से आ रही हैं। जिला अस्पताल में अंदर जाते ही मुख्य गेट के पास बनी नाली में बीयर की केन पड़ी दिखीं। इससे पहले भी अस्पताल परिसर मेें बीयर की केन व शराब की बोतलें मिलीं थीं। जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। दूसरे दिन ही उसे साफ करा दिया गया था। अस्पताल में स्टाफ से पूछने पर सभी चुप्पी साध लेते हैं।
कोई कुछ भी कहने से डरता है। रात की शिफ्ट में रहने वाला स्टाफ दिन में काम करने वालों पर और दिन ड्यूटी पर रहने वाले रात की ड्यूटी वालों पर आरोप लगाते हैं। हालत ये है कि पिछली बार बियर की बोतलें मिलने पर सीएमएस ने सभी स्टाफ को चेतावनी भी दी थी, मगर कुछ दिन बाद फिर वही तस्वीर सामने दिखने आने लगी है।
कुछ मरीज चुपचाप बताते हैं कि कर्मचारी ही बियर व शराब पीकर ड्यूटी करते हैं। सीएमएस प्रमोद कटियार ने बताया कि अस्पताल का कोई कर्मचारी ऐेसा नहीं कर सकता है। बिना देखे वह कुछ भी नहीं कह सकते। हो सकता है कि बाहर बैठने वाले गार्ड बीयर पीकर केन फेंकते हों। जांच कर कार्रवाई करेंगे।