{"_id":"6a7101526aa573bfc80c4b8a","slug":"call-for-a-strike-from-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-125920-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 से 13 अगस्त को हड़ताल का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 से 13 अगस्त को हड़ताल का आह्वान
विज्ञापन
फोटो-56: बहादुरगढ़ में धरना देकर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। स्रोत यूनियन
बहादुरगढ़। हरियाणा बिजली कर्मचारी व इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर सोमवार को बहादुरगढ़ डिवीजन परिसर में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सुमित देशवाल और उमेश कुमार ने की, जबकि संचालन यूनिट सचिव अमित कुमार और राकेश कुमार ने किया।
संयुक्त संघर्ष मंच के नेताओं देवेंद्र हुड्डा, विजय हुड्डा, पंकज कुमार, बंसी लाल, रविंद्र दलाल, बिजेंद्र फोगाट और भूपेंद्र यादव ने कहा कि बिजली क्षेत्र में निजीकरण की नीतियां उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने एग्रो डिस्कॉम योजना रद्द करने, नूंह और गुरुग्राम में निजी कंपनियों को दिए बिजली वितरण लाइसेंस वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर योजना बंद करने की मांग की।
नेताओं ने 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, समान कार्य-समान वेतन लागू करने, एक्स-ग्रेशिया नीति में सुधार और बिजली कर्मचारियों को 7000 रुपये जोखिम भत्ता देने की मांग उठाई। उन्होंने 11, 12 और 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल में भागीदारी का आह्वान करते हुए मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
फोटो-56: